ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद

वैष्णो देवी की सुरक्षा में सेंध, मंदिर में पिस्टल लेकर पहुंची महिला; देखते ही चौंक गई पुलिस

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के भवन में एक महिला ने पिस्टल लहराई है. मंदिर में सुरक्षा होने के बाद भी महिला पिस्टल लेकर पहुंच गई. घटना 14-15 मार्च 2025 की रात की है. महिला की पहचान ज्योति गुप्ता के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस की जवान है. जानकारी के मुताबिक, महिला ने जिस पिस्टल को मंदिर में लहराया है उसका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है.

वहीं इस मामले के बाद मंदिर प्रशासन में अफरातफरी मच गई. रियासी पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और पिस्टल भी जब्त कर ली है. वहीं महिला के खिलाफ कटरा में पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

हालांकि कि पुलिस को महिला के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, वो दिल्ली में पुलिस में कार्यरत नहीं है. इसकी जानकारी खुद रियासी सएसपी परमिंदर सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार महिला दिल्ली पुलिस में काम नहीं करती है.

सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

हालांकि सबसे बड़ा सवाल अब सुरक्षा को लेकर उठ रहा है. कैसे कोई भी मंदिर के अदर पिस्टल लेकर जा सकता है कि सुरक्षा के बाद भी अगर ऐसे है तो ये गंभीर और चिंतनीय विषय है. क्या मंदिर भवन में प्रवेश करने के दौरान महिला की चेकिंग नहीं हुई. इस तरह के कई सवाल उठ रहे हैं.

पुलिस ने महिला से की पूछताछ

पुलिस के लिए ये मामला बेहद हैरान करने वाला है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं महिला के की हरकत के बाद मंदिर भवन कि सुरक्षा टाइट कर दी गई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पहले ये जानकारी मिली थी कि महिला दिल्ली पुलिस में कार्यरत है लेकिन जांच और पूछताछ में सही जानकारी मिली है. आरोपी महिला दिल्ली पुलिस में कार्यरत नहीं है. हालांकि मंदिर में पिस्तौल लहराने की घटना 14-15 मार्च की रात की बताई जा रही है.