ब्रेकिंग
Abhishek Banerjee Arrest Warrant: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने... IMD Weather Alert: अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश; जानें बिहार, झारखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा ... Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र...

पंजाब में तेज रफ्तार का कहर, 3 वाहनों के उड़े परखच्चे, मंजर देख सहमे लोग

होशियारपुर : होशियारपुर जिले के चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव जट्टपुर में आज सुबह दो वाहनों और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव जट्टपुर निवासी सुखविंदर सिंह (34) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सुखविंदर सिंह अपने गांव जट्टपुर से चब्बेवाल अड्डे पर कुछ सामान लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन चंडीगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी की होशियारपुर की तरफ से आ रही कार से टक्कर हो गई।

इसके बाद ब्रीजा गाड़ी मोटरसाइकिल सवार से टकराई जिससे मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ब्रीजा गाड़ी बहुत तेज थी जिसके कारण यह भयानक दुर्घटना हुई। दुर्घटना के बाद ब्रीजा गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया।

गुस्साए परिजनों ने होशियारपुर-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को शांत कराया। एस.एच.ओ. चब्बेवाल जगजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अड्डा जट्टपुर में हादसा हुआ है, इसलिए वह तुरंत मौके पर पहुंचे और मौके से फरार हुए ब्रीजा गाड़ी का चालक फरार हो गया था उसे गिरफ्तार करके शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल होशियारपुर भेज दिया है तथा आगे की जांच की जा रही है।