ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

उज्जैन पहुंचे एक्टर अर्जुन रामपाल, किए महाकाल मंदिर के दर्शन, भस्म आरती में भी हुए शामिल

फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल आज सुबह मध्यप्रदेश के उज्जैन में कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में भस्म आरती के दर्शन करने पहुंचे. अर्जुन ने भस्म आरती में बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किया और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन भी नजर आए. महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आकाश गुरु ने बताया कि फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल ने आज लगभग 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन नंदी हॉल से किया.

पुजारी ने बताया कि अभिनेता अर्जुन रामपाल ने चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर जलाभिषेक किया. बाबा महाकाल का पूजन करने के दौरान अर्जुन रामपाल ॐ नमः शिवाय और जय श्री महाकाल का जाप करते देखे गए. उन्होंने पूजा अर्चना के दौरान अपने मस्तक पर तिलक लगवाया और जय श्री महाकाल का दुपट्टा भी पहना. इसके अलावा उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही.

पहली बार करने आए थे दर्शन

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेता अर्जुन रामपाल ने मीडिया से कहा, ” जैसा सुना था उससे कहीं अधिक यहां देखने को मिला है. बाबा महाकाल के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन कर में धन्य हो गया. भस्म आरती ईश्वर से मनुष्य का साक्षात्कार है, जिसे देखकर और यहां होने वाली मंगल ध्वनि से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है. मैंने बाबा महाकाल से मनोकामना की है इस मनोकामना के पूर्ण होते ही मैं जल्द से जल्द फिर बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आऊंगा.आपने अपनी आने वाली फिल्म और प्रोजेक्ट के बारे में मीडिया से कोई चर्चा नहीं कि वह जय श्री महाकाल बोलकर आगे की और बढ़ चले.” बताया जाता है कि अर्जुन रामपाल आज पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए धार्मिक नगरी उज्जैन आए थे.

2001 से हुई थी करियर की शुरुआत

एक्टर अर्जुन रामपाल ने साल 2001 में फिल्म ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. इससे पहले वह मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमा चुके थे. उन्होंने डिजाइनर रोहित बल ने दिल्ली की एक पार्टी में स्पॉट करने के बाद मौका दिया था. इसके बाद उन्हें ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ नाम की पहली फिल्म मिली, पर यह फ्लॉप रही.