ब्रेकिंग
Giridih Murder News: गिरिडीह में ASI के बेटे की पीट-पीटकर हत्या; SIT गठित, आजसू नेता समेत 6 से अधिक ... Ranchi Violence 2022 Verdict: रांची उपद्रव केस में बड़ी अदालत का फैसला; 5 उपद्रवी दोषी करार, 2-2 साल... Jharkhand Medical News: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें; RINPAS में शुरू होंगी साइक... Yamuna Expressway Bus Fire Update: महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी स्लीपर बस अग्निकांड के बा... Etawah News: सीएमओ ऑफिस के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार का पर्दाफाश, एंटी करप्शन टीम ने क... Delhi Crime News Kalka Ji: जन्मदिन पर कालकाजी मंदिर गई लड़की से हैवानियत, आरोपियों ने आज़माया खौफनाक ... AI Face Swap Controversy Delhi: जंतर मंतर प्रदर्शन के दौरान महिला की फोटो से छेड़छाड़, पुलिस ने शुरू... UP ITS 2026 Opening News: उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत का भव्य प्रदर्शन, जानिए कैसे पहुंचे इंडिया ए... IMD Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश क... CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात; जगदलपुर का लालबाग डूबा, खातिगुड़ा बा...

पति ने बनाया मास्टरप्लान… पहले बीवी को ऐसे देता रहा टॉर्चर, मायके गई तो ब्याह लाया दूसरी दुल्हन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के जंगीपुर थाना से दहेज के लिए एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. महिला ने अपने पति, सास, ससुर और ससुराल के एक और सदस्य के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि उसकी शादी साल 2021 में लखीमपुर खीरी के रहने वाले दिनेश कुशवाहा के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी.

महिला ने बताया कि उसके पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक बेटी की शादी में 3 लाख रुपये नगद और जेवरात दिए थे और बेटी को विदा किया था. इसके बाद से महिला अपनी ससुराल में पत्नी धर्म निभा रही थी, लेकिन इतने पैसे और जेवरात से उसके ससुराल के लोग खुश नहीं थे. वह महिला से 5 लाख रुपये और मांग रहे थे. जब महिला ने ससुरालियों को पैसे देने से मना किया तो वह उसके मारपीट करने लगे और सताने लगा.

महिला को घर से निकाल दिया था

महिला ने आरोप लगाया कि हालात यहां तक पहुंच गए कि वह उसे खाना तक नहीं देते थे. महिला ने अपने पिता को फोन कर बुलाया. पिता बेटी की हालत जानकर ससुराल पहुंच गए. उन्होंने बेटी के ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वह कुछ समझने को तैयार नहीं हुए. इसके बाद में साल 2023 में दहेज की मांग को लेकर एक बार फिर पति, सास, ससुर और पति के चाचा सभी लोगों ने मिलकर फिर से महिला संग मारपीट की. उन्होंने दहेज की मांग करते हुए महिला को घर से निकाल दिया.

फायदा उठाकर कर ली दूसरी शादी

महिला ने मायके पहुंचकर अपने पिता से आपबीती बताई. इसके बाद भी महिला के पिता उसके ससुराल गए और समझाया, लेकिन वह दहेज की मांग पर अड़े रहे. फिर महिला अपने माता-पिता के घर पर ही रहने लगी. इस बात का फायदा उठाते हुए महिला के ससुराल वालों ने उसके पति की किसी और लड़की से दूसरी शादी कर दी, जिसकी जानकारी होने पर महिला ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ जंगीपुर पुलिस को शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कराया. पुलिस ने धारा 498ए, 323 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत धारा 3 और धारा 4 के साथ केस दर्ज कर लिया.