ब्रेकिंग
Gurugram Crime News: आईआईएलएम यूनिवर्सिटी के बाहर भिड़े छात्रों के दो गुट, थार गाड़ी से आए युवकों ने... Haryana College Admissions: हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की तारीख 6 अक्तूबर तक बढ़ी, अब भी 50 फीसदी... Haryana Power Demand: हरियाणा में बिजली की मांग ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड, सितंबर में पार हुआ 14,500... Bahadurgarh Crime News: बहादुरगढ़ में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने लाइसेंसी पिस्तौल से मारी दो गोलियां;... Haryana Congress Protest: चंडीगढ़ में 'वोट चोरी' के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकार... Ranchi Rain & Storm Alert: रांची में भारी बारिश-आंधी का कहर; डोरंडा में स्कूल बस पर गिरा बड़ा पेड़, ... Giridih Murder News: गिरिडीह में ASI के बेटे की पीट-पीटकर हत्या; SIT गठित, आजसू नेता समेत 6 से अधिक ... Ranchi Violence 2022 Verdict: रांची उपद्रव केस में बड़ी अदालत का फैसला; 5 उपद्रवी दोषी करार, 2-2 साल... Jharkhand Medical News: झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी UG-PG सीटें; RINPAS में शुरू होंगी साइक... Yamuna Expressway Bus Fire Update: महोबा के भाजपा नेता की पत्नी और बेटा भी स्लीपर बस अग्निकांड के बा...

इन जिलों में सड़कों पर दौड़ेंगी पिंक बसें, महिलाओं का सफर होगा आसान और सुरक्षित

बिहार में महिलाओं को सुरक्षित सड़क परिवहन की सुविधा प्रदान करने के लिए पिंक बस की सुविधा मुहैया कराई जा रही है. इसके तहत पहले चरण में पटना में ये पिंक बसे चलाई जाएंगी. इसके बाद मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में यह सुविधा शुरू होगी. इसके अप्रैल महीने में शुरू हो जाने की संभावना है. हाल में राज्य सरकार ने विधानमंडल में वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें इसकी घोषणा की गई थी. इसे अमलीजामा पहनाने की कवायद विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है.

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के स्तर से इन सभी बसों का परिचालन कराया जाएगा. इसके लिए निगम ने 20 सीएनजी मिनी बसों की खरीद कर ली है. इन बसों का रंग भी गुलाबी रखा गया है, ताकि सड़कों पर इन्हें दूर से ही पहचाना जा सके. अभी पटना में ऐसी 8 बसें चलाने की योजना है. जबकि, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर में 4-4 बसें चलाई जाएंगी.

महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर होगी नियुक्ति

इस बस सेवा में सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस आदि आधुनिक उपकरण मौजूद रहेंगे जिससे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी. आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सीटों के नीचे एक पैनिक बटन है, जिसे दबाने से आपात स्थिति की सूचना पास के थाने या कंट्रोल रूम को मिल जाएगी.

राज्य के प्रमुख शहरों में अत्याधुनिक सुविधायुक्त परिवहन की इस पिंक बस सेवा से महिलाओं को सुरक्षित सफर का एहसास होगा. राज्य सरकार की इस अनूठी पहल से न सिर्फ महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का भरोसा मिलेगा. बल्कि, यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. इससे महिलाओं के अधिकारों एवं समानता को भी बढ़ावा मिलेगा.

सुबह 6 से रात 9 बजे तक चलेंगी पिंक बसें

पिंक बसें सुबह 6 बजे से रात नौ बजे तक चलेंगी. बसों का परिचालन शुरू होने के बाद ही इसका किराया तय किया जाएगा. राजधानी पटना में इसका रूट तय हो चुके हैं. फिलहाल ये तीन रूटों पर चलेंगी. इसमें पटना सिटी- दानापुर रूट, बाईपास-कंकड़बाग-राजेंद्रनगर-अनीसाबाद- फुलवारी रूट और बोरिंग रोड- पाटलिपुत्र- कुर्जी, दीघा रूट शामिल है. प्रत्येक पिंक बस में 22 सीटें होंगी.

इन बसों में जीपीएस लगे होंगे, जिससे प्रत्येक बस की सटीक लोकेशन हमेशा मिलती रहेगी. किस रूट की बस किस समय कहां पर है इसकी पूरी जानकारी मिलती रहेगी. पिंक बस की हर सीट के नीचे पैनिक बटन होगा जिसका इस्तेमाल महिलाएं किसी भी तरह की परेशानी होने पर कर सकेंगी.