ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

7 फेरे लिए, सुहागरात मनाई, 8 दिन तक संस्कारी बहू बनकर भी रही… फिर जब सैंया गए घर से बाहर, दुल्हनिया कर गई ये कांड

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दूल्हे ने बड़े ही अरमानों से शादी दी. दुल्हनिया संग अपने सुहावने जीवन के सपने जो उसने देखे तो उनपर शादी के महज 8 दिन बाद ही फानी फिर गया. दुल्हन शादी के 8 दिन बाद कैश, गहने और कीमती सामान लेकर फुर्र हो गई. 8 दिन तक तो दुल्हन ने दूल्हे और उसने परिवार को एहसास तक न होने दिया कि वो आगे क्या करने वाली है

मामला ग्वालियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रॉय कॉलोनी का है. यहां रहने वाले युवक शिवम कुमार के परिजन उसकी शादी के लिए कई दिनों से लड़की तलाश कर रहे थे. इसी बीच शमशाबाद आगरा निवासी उसकी बहन के ससुर ने भोपाल में एक लड़की को तलाश कर रिश्ते की बात चलाई. बातचीत के बाद मामला जम गया और बात शादी तक आ पहुंची, लड़का भी लड़की को देखकर राजी हो गया. भोपाल में दोनों के परिवारों के बीच शादी का मुहूर्त निकाला गया और धूमधाम से शादी की गई.

इसके बाद दूल्हा और दुल्हन ग्वालियर आ गए. कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला और दोनों आठ दिन तक एक-दूसरे के साथ भी रहे, परंतु आठवें दिन दुल्हन दहेज में मिला पूरा सामान लेकर ससुराल से फरार हो गई.

ऐसे हुआ दूल्हे को दुल्हन पर शक

दुल्हन के घर से गायब होते ही दूल्हे ने सबसे पहले उसे फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आया. इसके बाद उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसमें भी उसको सफलता हासिल नहीं हुई. दरअसल, जब वह फैक्ट्री से लौटा तो देखा कि घर में उसकी पत्नी नहीं है. ऐसे में उसने सबसे पहले अपनी पत्नी पूजा को कॉल किया तो उसका मोबाइल बंद आया इसके बाद उसने अपनी बहन को कॉल कर जानकारी दी और इंतजार करता रहा. जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो युवक को दुल्हन के गायब होने पर शक हुआ.

दूल्हे ने मामला दर्ज नहीं करवाया

इसके बाद युवक सबसे पहले महिला के आधार कार्ड की सच्चाई जानने पहुंचा, जहां पता चला कि आधार कार्ड तो फर्जी है. इस बात का पता चलते ही युवक फौरन घर पहुंचा और घर में रखी ज्वेलरी और कैश चेक किया. इसके बाद तो युवक के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई, क्योंकि वह महिला लॉकर में रखे जेवर और कैश लेकर फरार हो चुकी थी. फिलहाल दुल्हन के फरार होने की शिकायत युवक के द्वारा ग्वालियर थाने में दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस का कहना है कि यदि युवक थाने में शिकायत करने आता है तो जरूर कार्रवाई की जाएगी.