ब्रेकिंग
Delhi News: कमर्शियल LPG सिलेंडर का कोटा बढ़ा, जानें दिल्ली में किस सेक्टर को मिलेंगे कितने सिलेंडर 'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास... MP News: मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली, जानें आम आदमी पर कितना बढ़ेगा बोझ स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और बढ़ीं! हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौ... IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका व... Weather Update: देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है

गाजीपुर: गलत लेन से आ रहे डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, बच्चे का सिर कुचला, दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के नंदगंज थानाक्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे पर एक सड़क हादसा हो गया, जहां गलत लेन से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में ऑटो में सवार दंपति समेत सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं भागने के चक्कर में डंपर चालक ने बच्चे के सिर पर से डंपर निकाल दिया, जिससे बच्चे का सिर कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद घायल परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. दरअसल सैदपुर के अलायचक की रहने वाले 45 वर्षीय पप्पू कुमार की आंखें खराब हैं, जिसका इलाज वह शादियाबाद स्थित आंखों के अस्पताल में करा रहे हैं. शनिवार को वो अपनी 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी, अपने 12 वर्षीय बेटे शिवम कुमार, 6 वर्षीय समीर कुमार, 5 वर्षीय करन कुमार और अपनी 45 वर्षीय बहन परसनी निवासी कुसुम के साथ अपनी आंख दिखाने के लिए यहीं से बिशुनपुर निवासी 35 वर्षीय सुनील उर्फ गुड्डू की ऑटो रिजर्व कर शादियाबाद गया था.

सिर कुचलकर भाग गया ड्राइवर

वहां से दोपहर साढ़े 3 बजे लौटने के दौरान पहाड़पुर में जैसे ही चालक सुनील ने ऑटो को दूसरे लेन में लाना चाहा. तभी गलत लेन में आ रही एक तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो पलट गई और सभी उसी में दब गए. किनारे बैठा शिवम धक्के से छिटककर वहीं इंटरलॉकिंग पर आ गिरा. इधर टक्कर के बाद भागने के चक्कर में डंपर चालक शिवम के सिर को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया. इसके चलते शिवम के सिर के कई टुकड़ हो गए और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर किसी तरह से ऑटो को सीधा किया गया और उसमें से घायलों को बाहर निकाला गया. फिर सैदपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

इसके बाद सभी को घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया. इधर घटना के बाद मृतक शिवम के पिता ने बिलखते हुए बताया कि उसने ऑटो चालक से कहा था कि नंदगंज की तरफ से न चलकर भितरी के रास्ते सैदपुर चले, लेकिन वो नहीं माना और उसने नंदगंज की तरफ से ही सैदपुर आने को कहा. हमें क्या पता था कि उसकी इस बेवजह की जिद की वजह से मेरा बेटा इस दुनिया से चला जाएगा. वहीं उसकी पत्नी अचेत अवस्था में थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.