ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

शहर के लोगों के लिए राहत भरी खबर, जल्द होने जा रहा इस समस्या का निपटारा

बरनाला: बरनाला की अनाज मंडी में दशकों से जमा कूड़े के डंप को 1.14 करोड़ रुपये की लागत से पूरी तरह खत्म किया जाएगा। इस स्थान पर किसानों की सुविधा के लिए फड़ बनाया जाएगा। इससे न केवल शहरवासियों को गंदगी से राहत मिलेगी बल्कि किसानों को भी अनाज भंडारण और खरीदारी के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

यह घोषणा संगरूर लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने अनाज मंडी बरनाला में कूड़ा डंप हटाने की योजना की शुरुआत के दौरान की। उन्होंने कहा कि यह कूड़ा डंप शहर की एक बड़ी समस्या बन चुका था, जहां लगभग 32,127 टन कूड़ा जमा है और इसने 3 एकड़ से अधिक भूमि घेर रखी है।

1.14 करोड़ की लागत से होगा सफाई अभियान

सांसद मीत हेयर ने बताया कि इस कूड़ा डंप को समाप्त करने के लिए करीब 1 करोड़ 14 लाख रुपये का टेंडर अलॉट किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत कूड़े को अलग-अलग वर्गों में छांटा जाएगा। प्लास्टिक और पॉलीथिन को विभिन्न फैक्ट्रियों में ईंधन के रूप में भेजा जाएगा। मिट्टी को सड़क निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। बाकी बचे कचरे को वैज्ञानिक तरीके से नष्ट किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चार से पांच महीनों के भीतर इस डंप का पूरी तरह से निपटारा कर दिया जाएगा। इसके बाद, मार्केट कमेटी द्वारा प्रस्ताव पारित करके यहां किसानों की सुविधा के लिए फड़ का निर्माण किया जाएगा, जिससे फसल खरीद के दौरान किसानों को काफी राहत मिलेगी।