ब्रेकिंग
Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल...

मथुरा: दुल्हनों के चेहरे पर कीचड़ पोतकर दबंगों ने तुड़वा दी थी शादी…अब फिर बजी शहनाई; पुलिस सिक्योरिटी में हुआ दलित बेटियों का विवाह

उत्तर प्रदेश के मथुरा में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार की देर रात दो दलित बेटियों के घर बारात लौटी. इससे पहले दोनों बेटियों की शादी 21 फरवरी को तय हुई थी, लेकिन गांव के ही दबंगों की बदमाशी और मारपीट के बाद बराता बिना दुल्हन लिया ही लौट गई थी. इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार बहुत डरा और सहमा हुआ था. उन्होंने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी. साथ ही यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

मथुरा के रिफाइनरी थाने के तहत आने वाले करनावल गांव की दो दलित लड़कियों की शादी 21 फरवरी को टूट गई थी. गांव के कुछ दबंगों ने दोनों दुल्हन और बारातियों के साथ मारपीट की थी. इस दौरान दबंगों ने दुल्हनों के चेहरों पर मिट्टी भी पोत दी थी. एक लंब इंतजार के बाद दोनों बेटियां की शादी शुक्रवार की देर रात संपन्न हुई. शादी टूट जाने के बाद से ही परिवार और दुल्हनों के चेहरे में मायूसी छा गई थी, लेकिन बैंड बाजों और मेहमान के आगमन से यह मायूसी शुक्रवार को छूमंतर हो गई.

कांग्रेस सांसद ने किया 1 लाख का कन्यादान

दलित बेटियों की शादी शादी समारोह में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पूनिया भी शामिल हुए. उन्होंने बतौर कन्यादान बेटियों को एक लाख रुपये दिए. वहीं राज्यमंत्री ने बेटियों को आशीर्वाद भी दिया. इसके अलावा आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव आलोक यादव भी समारोह में शामिल पहुंचे थे, जिन्होंने 21 हजार का कन्यादान किया. करनावल की दलित बेटियों की बारात 21 फरवरी लौट गई थी.

परिवार ने राज्य मंत्री से की दमादों के लिए नौकरी की मांग

गांव के ही दबंगों ने बारात के साथ-साथ दुल्हनों से भी मारपीट की थी. इस वजह से बिना दुल्हनों के ही बारात से वापस लौट गई थी और उनकी शादी टूट गई थी, जो अब शुक्रवार को संपन्न हुई है. सदर बाजार थाना क्षेत्र के माधोपुर से दो सगे भाई बरात लेकर आए थे. शादी समारोह के दौरान राज्य मंत्री असीम अरुण ने पंडाल में रखी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. साथ ही पीड़ित परिवार से उनका हाल जाना. इस दौरान परिवार ने राज्य मंत्री से हथियारों के दो लाइसेंस और दोनों दमादों के लिए नौकरी की मांग की है.

शादी में सुरक्षा के लिए पहुंची तीन थानों की पुलिस

इस पर राज्य मंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कहा कि मांगों को पूरा किया जाएगा. रिफाइनरी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया है कि करनावल गांव में शादी के दौरान तीन थानों का फोर्स तैनात की गई थी. उन्होंने बताया कि इसमें फरह, रिफाइनरी और हाईवे थाने के पुलिसकर्मी शामिल हैं. गांव में तीनों थाने के पचास से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे. वहीं, देर रात शादी में डीएम और डीआईजी भी पहुंचे थे.