ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

‘धमकी’ के बाद अंसल ग्रुप को आया होश, बिजली का बकाया पैसा देने को तैयार

बिजली विभाग की धमकी के बाद अंसल ग्रुप को होश आया है. विभागीय नोटिस के बाद वह बकाया पैसा देने के लिए तैयार हुआ है. अंसल ग्रुप ने आज बकाया रुपयों की एक किश्त जमा कर बिजली विभाग से मोहलत मांगी है. पैसा जमा करने की शर्त पर बिजली विभाग ने आज सुशांत गोल्फ सिटी की बिजली नहीं काटी. दरअसल, इस ग्रुप ने अंसल वासियों से पैसे लेकर बिल जमा नहीं किया.

इसके बाद बिजली विभाग ने पैसा जमा करने को लेकर अंसल ग्रुप को नोटिस जारी किया. विभाग ने 10 बजे तक का समय दिया था. इसने कहा है वह 10 बजे सुशांत गोल्फ सिटी की बिजली काट देगा. लोगों को होने वाली असुविधा के लिए अंसल ग्रुप जिम्मेदार होगा. इसके बाद इस ग्रुप को होश आया और बकाया पैसा देने के लिए तैयार हुआ.

गाजियाबाद में अंसल ग्रुप के खिलाफ FIR

रियल एस्टेट डेवलपर अंसल ग्रुप के खिलाफ गाजियाबाद में FIR दर्ज की गई है. इस ग्रुप पर धोखाधड़ी और जालसाजी समेत कई आरोप हैं. जीडीए के असिस्टेंट इंजीनियर ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

आरोप है कि अंसल ग्रुप ने टाउनशिप नीति का उल्लंघन किया और (क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र) के डूंडाहेड़ा गांव में स्थित 99.75 एकड़ जमीन फर्जी दस्तावेज तैयार कर दूसरे लोगों को बेच दी. मामले की जांच के लिए पुलिस की कई टीम गठित की गई हैं.

दरअसल, यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस आदेश के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी मामले में अंसल बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि घर खरीदारों को न्याय मिल सके.

लखनऊ में अंसल बिल्डर पर मुकदमा दर्ज

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सीएम के आदेश के बाद अंसल बिल्डर पर मुकदमा दर्ज कराया. प्राधिकरण ने कहा कि अंसल ग्रुप ने एक भी होम बायर के साथ धोखा किया तो उसकी सारी संपत्ति को जब्त कर लेंगे. किसी होम बायर के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे. मैं आश्वस्त करता हूं कि अगर कोई सोचता है कि किसी गरीब व नागरिक का पैसा लेकर भाग जाएगा, तो उसे हम पाताल से भी लेकर आएंगे और सजा दिलाएंगे.