ब्रेकिंग
Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 साल की बच्ची के सिर में लगी तलवा... MP News: CM मोहन यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन, नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें Crime News: बिजली काटने पर विवाद, सोसायटी वालों पर चढ़ाई कार, महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत CM Dhami PM Modi Meeting: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों पर हुई चर्च... Greater Noida News: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं, मची चीख-पुकार यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 ला... Gwalior Road Accident: ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-स्कॉर्पियो की टक्कर में 5 की मौत Delhi News: कमर्शियल LPG सिलेंडर का कोटा बढ़ा, जानें दिल्ली में किस सेक्टर को मिलेंगे कितने सिलेंडर 'जीरो फैट' ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत, डॉक्टरों का खुलास...

फिल्मों और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुनें, यहां अब कोई भी सीजन ऑफ सीजन नहीं: मोदी

उत्तराखंड के हर्षिल में पीएम मोदी ने गंगा मैया और भारत माता की जय के साथ संबोधन शुरू किया. पीएम मोदी ने कहा कि आपसे मिलकर धन्य हो गया हूं. जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की ये भूमि, हमारी देवभूमि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी हुई है. चारों धामों और अनंत तीर्थों से धन्य, जीवनदायिनी मां गंगा के इस शीतकालीन स्थल पर आकर मुझे अच्छा लग रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में कोई भी सीजन ऑफ नहीं रहेगा, इसलिए लोग फिल्म की शूटिंग और डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुनें.

पीएम मोदी ने माणा गांव में कुछ दिन पहले हुई दुर्घटना पर दुख जताया. उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की. संकट की इस घड़ी में देश ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे पीड़ित परिवारों को बहुत हौसला मिला है. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है. उत्तराखंड विकास के नए लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है.

हर सीजन में ऑन सीजन रहेगा

इस राज्य के लिए कई बड़े फैसले हमारी सरकार ने किए हैं. डबल इंजन सरकार मिलकर काम कर रही है. प्रधानमंत्री ने कहा कि हर सीजन में ऑन सीजन उत्तराखंड रहेगा. उन्होंने कहा कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है. मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है. फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड सबसे ज्यादा फेवरेट जगह बन सकती है.

उन्होंने कहा कि देशवासियों को शायद पता होगा कि 1962 में जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया, तब हमारे ये दो गांव खाली कर दिए गए थे. उसे लोग भूल गए होंगे, लेकिन हम नहीं भूल सकते हैं. हमने उन दो गांवों को फिर से बसाने का अभियान चलाया है और बहुत बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि अभी कल ही केंद्रीय कैबिनेट ने केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और हेमकुंड रोपवे प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. केदारनाथ रोपवे बनने के बाद जो यात्रा 8 से 9 घंटे में पूरी होती है, अब उसे लगभग 30 मिनट में पूरा कर लिया जाएगा. इससे बुजुर्गों, बच्चों के लिए केदारनाथ यात्रा और सुगम हो जाएगी. कंटेंट क्रिएटर के बीच कंपटीशन कराए जाने से उत्तराखंड के टूरिज्म का प्रचार-प्रसार तेजी से होगा.