ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

प्यार मुझसे, शादी किसी और से… प्रेमिका ने की शिकायत, प्रेमी को उठा लाई पुलिस; थाने में कराया विवाह

युवा-युवती के लिए सोशल मीडिया पर प्रेम प्रसंग इन दिनों आम हो गई. बिहार के जमुई जिले से भी सोशल मीडिया पर हुए प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है. जिले के बरहट थाना क्षेत्र के मठिया निवासी युक्ति सुहाना कुमारी की बहन की शादी 2 साल पहले बरहट थाना क्षेत्र के भूदानपुरी गांव में हुई थी. शादी में सुहाना की मुलाकात भूदानपुरी गांव के आलोक कुमार से हुई थी.

शादी के बाद युवक ने युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा था, दोनों में खूब बातें होने लगी. बातें धीरे धीरे इतनी बढ़ गई कि मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हो गया, जिसके बाद दोनों छुप छुप कर मिलने भी लगे थे. दोनों में बातें इतनी बढ़ गई की बातों ही बातों में दोनों में प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे. साथ ही दोनों ने जीने मरने की कसम खा ली. वहीं अचानक प्रेमिका सुहाना कुमारी को पता चला कि प्रेमी की शादी किसी और से होने वाली है .

बजरंगबली को साक्षी मानकर की शादी

प्रेमिका को जब शादी की बात पता चली तो वो बरहट थाना पहुंच गई और शिकायत दर्ज कराई. शिकायत दर्ज होते ही बरहट थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी आलोक कुमार को उसके गांव से ही उठाकर थाना ले आई. थाने में कई घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद प्रेमी जोड़े ने परिजनों की रजामंदी से सबके सामने थाना में ही बने मंदिर में बजरंगबली को साक्षी मानकर शादी कर ली.

दोनों के पिता ने किया समधी मिलन

दोनों के पिता ने थाना में ही समधी मिलन भी किया है. बरहट थाना प्रभारी कुमार संजीव ने कहा कि दोनों परिवार के रजामंदी से अपने से थाना को मंदिर में ही लड़का लड़की ने शादी रचाई है. किसी से किसी का कोई शिकायत नहीं है। अगर किसी का कोई शिकायत या आवेदन मिलती है तो उस अनुसार से आगे की कार्रवाई की जाएगी.