ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

नीमच में कुत्तों का आतंक, एक महीने में 100 से अधिक लोगों को बनाया शिकार, नसबंदी घोटाले की पोल खोल रहे है मामले

नीमच: नीमच शहर में डॉग बाइट के मामले बढते जा रहे हैं। जिला अस्पताल के आंकड़ों को देखा जाए तो एक महीने में 100 से अधिक लोग डॉग बाइट का शिकार हो चुके हैं। बढ़ते आंकड़े कुत्तों के नसबंदी करने के दावे की पोल खोल रहे हैं। वर्ष 2023 में नगरपालिका में कुत्तों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए 32 लाख रूपए खर्च किए थे, लेकिन नगरपालिका के कर्ताधर्ताओं ने जानवरों की नसबंदी करने में भी घोटाले को अंजाम दिया, हालांकि इस मामले की जांच चल रही है। इधर शहर में हर रोज खूंखार कुत्ते हमले कर रहे हैं। नीमच शहर में कुत्तों की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। शहर के कीर्ति नगर में 3 बच्चों को कुत्तों ने काट लिया। जिसमें से एक बच्चे को पैर पर, दूसरे को पीठ पर व तीसरे के नाक पर काट दिया। बुरी तरह से जख्मी बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार जारी है। जब यह मामला सामने आया तो नगरपालिका ने तोबड़तोड़ तरीके से कीर्ति नगर में खूंखार कुत्ते को पकड़ा।

5219 कुत्तों की नसबंदी करने का दावा

दो साल पहले रीवा की एक कंपनी को नगरपालिका ने नसबंदी करने का ठेका दिया था, लेकिन यह प्रक्रिया घोटाले की भेंट चढ़ गई। शहर में लाखों रूपए खर्च करने के बाद भी कुत्तों की संख्या घटने की बजाय ओर अधिक बढ़ गई। कुत्तों की नसबंदी में हुए घोटाले की जांच करने के लिए कांग्रेस समर्थित पार्षद योगेश प्रजापति ने कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से की है, जिसकी जांच चल रही है।

फिर से घोटाले किए जाने की तैयारी

नीमच शहर में पिछले महीने से फिर से कुत्तों की नसबंदी किए जाने का ठेका दिया गया है। जिसमें 2300 कुत्तों की नसबंदी किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें करीब 30 लाख रूपए खर्च होंगे। समिति के सदस्य प्रवीण मित्तल ने इस कार्य में फिर से घोटाले की आशंका जताते हुए कलेक्टर को शिकायत की है।

इस मामले में नगरपालिका के सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ का कहना है कि पिछली बार नसबंदी में कैसी प्रक्रिया अपनाई गई थी, मैं उस वक्त नहीं था। कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर मंथन चल रहा है।