ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, शुरू कर सकते हैं शो

समय रैना के शो INDIA’S GOT LATENT को लेकर खूब बवाल हो चुका है. एक एपिसोड में पेरेंट्स को लेकर किए भद्दे सवाल के बाद यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया बुरी तरह फंस गए. उस एपिसोड में मौजूद सभी लोगों पर केस दर्ज हुआ था, साथ ही शो के सभी एपिसोड्स को डिलीट करा दिया गया. यूं तो रणवीर इलाहाबादिया अपनी इस गलती के लिए माफी मांग चुके हैं. अब जाकर उन्हें सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि रणवीर इलाहाबादिया अपना शो शुरू कर सकते है.

दरअसल रणवीर इलाहाबदिया ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने अपने शो को प्रसारित करने से रोकने वाले आदेश के एक हिस्से को हटाने की मांग की थी.

रणवीर इलाहाबदिया को सुप्रीम कोर्ट से राहत

रणवीर इलाहाबदिया के वकील अभिनव चंद्रचूड़ का कहना है कि इस रोक की वजह से उनके साथ ही 280 कर्मचारियों की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है. दरअसल रणवीर के साथ कई लोग काम करते हैं. शो रोकने के चलते सबको नुकसान हो रहा है, हालांकि, मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि शो अश्लील नहीं है. हंसी-मजाक और अश्लीलता में फर्क होता है. वहीं, पवित्रता उससे भी एक कदम आगे जाती है.

दरअसल रणवीर के भद्दे सवाल के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई थी. वो सवाल, जिसे लेकर बवाल हुआ था, वो भी एक शो से कॉपी किया गया था. सोशल मीडिया पर भी उनके खिलाफ लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. हालांकि, उनका काम पूरी तरह से ठप्प हो गया है.

क्या विदेश जाने पर है रोक?

रणवीर इलाहाबदिया को विदेश यात्रा की इजाजत नहीं दी गई है. उन्हें कोर्ट की तरफ से कहा गया है कि जांच में शामिल होने के बाद ही यह अनुमति मिल सकती है. साथ ही ‘द रणवीर शो’ में इसे लेकर कुछ भी बात करने से मना किया है. वहीं दूसरी ओर एपिसोड्स डिलीट होने के चलते समय रैना को भी करोड़ों का नुकसान हुआ है. हालांकि, वो विदेशों में शो कर रहे हैं.