ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

धमतरी में ट्रक, हाईवा और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, चार लोग घायल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 मार्ग पर स्थित ग्राम बालोदगहन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क हादसे में एक ट्रक ने हाईवा को टक्कर मार दी। वहीं ठोकर इतनी जोरदार थी ,कि सड़क पर दौड़ती हुई बाइक से भी जा टकराया। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए….

लोगों की सूचना पर मौके पर पुरूर थाना टीआई समेत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं घायल हुए चार लोगों को तत्काल एंबुलेंस के द्वारा धमतरी के जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर घायल सभी 4 लोगों का इलाज चल रहा है।

घायल हुए ट्रक और हाईवा के चालक, परिचालक और बाइक चालक सहित चार लोग शामिल हैं, घायल हुए सभी चार लोगों का नाम रूपेंद्र साहू,  उम्र 17 वर्ष, जिला बालोद निवासी और राजू साहू, उम्र 27 वर्ष, जिला दुर्ग निवासी इसके साथ ही रामावतार साहू,उम्र 35 वर्ष, बिलासपुर निवासी, पप्पू राम खरे, उम्र 45 वर्ष, कुरुद् निवासी बताएं जा रहे हैं।