ब्रेकिंग
लातेहार में बवाल! 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद; सड़कों पर उतरा समाज, दी बड़े आंदोलन की चेत... LPG संकट ने याद दिलाए 'मिट्टी के चूल्हे'! रांची के बाजारों में मिट्टी और लकड़ी के चूल्हों की भारी मा... Ranchi LPG Crisis: राजधानी में रसोई गैस के लिए हाहाकार! एजेंसी के बाहर प्रदर्शन और सड़क जाम; प्रशासन... झारखंड में जनगणना पर 'महाभारत'! पहले ही चरण में केंद्र और राज्य में ठनी; वादाखिलाफी का बड़ा आरोप रांची पुलिस का 'क्विक रिस्पॉन्स' अवतार! हाई-टेक मॉनिटरिंग से अपराध पर लगाम; अब बच नहीं पाएंगे अपराधी Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लि... मच्छरदानी और गैस सिलेंडर! खूंटी में रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर; रातभर पहरे के बाद भी नहीं मिली ... Palamu Encounter: बस स्टैंड हत्याकांड के आरोपी और पुलिस के बीच भिड़ंत, जवाबी फायरिंग में अपराधी घायल तेजस्वी यादव का 'मिशन झारखंड'! कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची दौरा; 5 अप्रैल को फूकेंग... झारखंड का महुआ अब बनेगा 'इंटरनेशनल ब्रांड'! फूड ग्रेन उत्पादन शुरू, दुनिया भर के बाजारों में मचेगी ध...

गेहूं की फसल के बीच खेत में की जा रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने की कार्रवाई 760 पौधे जब्त

बैतूल।  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में नशे की खेती के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।  बड़े पैमाने पर अफीम की खेती के बाद अब गेँहू के खेत में गांजे की फसल पकड़ी गई है। मामला घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के रातामाटी गांव का है। जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक खेत में गेंहू के बीच में गांजे के सैकड़ों पौधे उगाए गए हैं । पुलिस ने घेराबंदी करके मौके पर दबिश दी, लेकिन इस दौरान खेत का मालिक भागने में कामयाब रहा और पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने जांच की तो गेंहू के बीच उगे गांजे के 760 पौधे मिले जो पूरी तरह तैयार हो चुके थे। पुलिस ने सभी पौधों को इकट्ठा करके जब्त कर लिया है और फरार हो चुके खेत मालिक के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही ये मालूम हो सकेगा कि नशे की ये खेती किसके इशारे पर और कहां बेचने के लिए हो रही थी।

गिरदावरी के दौरान हुआ खुलासा

फसल की गिरदावरी करने रातामाटी गांव पहुंची। राजस्व विभाग की टीम को गेहूं के बीच में गांजे की फसल दिखाई दी। यह की सूचना राजस्व विभाग की टीम ने तत्काल ही घोड़ाडोगरी पुलिस को दी। इसके बाद घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और गांजे की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने खेत से 760 गांजे के पौधे जब्त किए हैं।

घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी प्रभारी आम्रपाली डाहत ने बताया कि रातामाटी गांव में खेत में गेहूं की फसल के बीच में गंजे की खेती हो रही थी। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और गांजे की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने खेत से 760 गांजे के पौधे जप्त किए हैं। वहीं। खेत मालिक धर्मवीर सिंह पुलिस के आने की सूचना मिलने से फरार हो गया, पुलिस द्वारा खेत मालिक पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।