ब्रेकिंग
MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल Vastu Tips For Buying Property: मकान या फ्लैट खरीदने में आ रही है अड़चन? वास्तु के अनुसार इस दिशा मे...

REET एग्जाम: ब्राह्मण अभ्यर्थियों की उतरवाई थी जनेऊ… सुपरवाइजर सस्पेंड, पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में रीट पात्रता परीक्षा के दौरान ब्राह्मण अभ्यर्थियों के जनेऊ उतरवाने का मामला सामने आया है. दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर हुई इस खबर को लेकर ब्राह्मण संगठनों में आक्रोश फैल गया है.जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए सुंदरपुर परीक्षा केंद्र की महिला सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया है. वहीं पुनाली केंद्र के हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर करने का आदेश दिया है. मामला धार्मिक भावनाओं से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील बन गया है. लोग इस मामले को लेकर नए कानून बनवाने की मांग कर रहे हैं. जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दुबारा न हों.

रीट पात्रता परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह यह मामला सामने आया, जब परीक्षा केंद्रों में जांच के दौरान ब्राह्मण अभ्यर्थियों की जबरन जनेऊ उतरवाई गई. पुनाली स्थित स्वामी विवेकानंद कॉलेज परीक्षा केंद्र में दो अभ्यर्थियों को जनेऊ हटाने के लिए मजबूर किया गया. वहीं, सुंदरपुर सेंटर पर भी एक अभ्यर्थी के साथ इसी तरह की घटना हुई.

ब्राह्मण संगठनों का विरोध, जिला प्रशासन ने की कार्रवाई

विप्र फाउंडेशन सहित कई ब्राह्मण संगठनों ने इस मामले की निंदा करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. संगठनों ने इस घटना को धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला बताते हुए विरोध दर्ज कराया. संगठन इसे धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन मानते हुए उच्च स्तर की जांच और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।

जिला प्रशासन की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत जांच करवाई. जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद सुंदरपुर परीक्षा केंद्र की महिला सुपरवाइजर सुनीता कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं, पुनाली परीक्षा केंद्र पर तैनात हेड कांस्टेबल शिवलाल को लाइन हाजिर किया गया है.