ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

छतरपुर में गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों पर किया हमला, 9 लोग घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बिजावर किशनगढ़ क्षेत्र के खरयानी गांव में तेंदुए के हमले का मामला सामने आया है। जहां तेंदुए ने रहवासी क्षेत्र में आकर एक आदिवासी परिवार के घर में घुसकर लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक ही परिवार के 11 लोगों में से 9 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में से 5 को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना छतरपुर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र के पन्ना टाईगर रिजर्व के कोर एरिया किशनगढ़ की है।

घटना और मामले की जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं जहां तेंदुए ने 40 वर्षीय वन रक्षक अखिलेश मिश्रा और उसके एक साथी को भी घायल कर दिया। घायलों में 6 घायलों को किशनगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं 5 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उन्हें ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया और इलाज चल रहा है।घायल परिवार के शुकलाल आदिवासी की मानें तो मौसम में बदलाव आने के चलते ठंड पड़ रही थी और परिवार के लोग घर में बैठकर आग ताप रहे थे।

तभी अचानक तेंदुआ घर में घुस गया और हमला कर दिया तेंदुए को देख सभी एक-दूसरे को बचाने में लग गये और इसी प्रयास में घर के लोग घायल हो गए। घायलों में धनीराम (26), दीना (21), गेंदा बाई (65), रमेश (30), गुलाबरानी (40), मुलुआ (45), रमेश (35) और मन्नू आदिवासी (40) शामिल हैं। घायलों में 2 वन रक्षक भी घायल हुए हैं। अब तक की जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है। तो वहीं तेंदुए के आतंक और डर से किसान अपने खेतों पर नहीं जा पा रहे तो वहीं ग्रमीण (महिलाएं, बच्चे, पुरुष) घरों के अंदर हैं।