ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

डबरा में गुमशुदा युवक की सिंध नदी में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के डबरा सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत  सिंध नदी के रायपुर घाट पर सोमवार की सुबह अज्ञात युवक का शव  मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निगरानी में लेकर उसकी शिनाख्त करवाने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त 17 फरवरी को गुमशुदा हुए अजय यादव के रूप में हुई। अजय के परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त की है। बता दें की सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंध नदी के रायपुर घाट पर सोमवार को एक अज्ञात शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही डबरा सिटी थाना प्रभारी यशवंत गोयल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए।

इस दौरान 17 फरवरी को गुम हुए दीदार कॉलोनी निवासी अजय यादव पुत्र रूप सिंह यादव के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाई गई। जिसकी शिनाख्त गुम इंसान के परिजनों ने अजय यादव के रूप में की पुलिस ने शिनाख्त उपरांत मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नजर नहीं आ रहे हैं।

लेकिन मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। वहीं थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि यह हादसा है या फिर किसी ने साजिश के तहत हत्या की है।