ब्रेकिंग
सूरजपुर में एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से लकड़ी तस्करी; प्रशासन में मचा हड़कंप, जांच के आदेश Bilaspur Airport Night Flight: बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से नाइट फ्लाइट की सुविधा शुरू; सीएम विष्णुद... Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर... Dhamtari Municipal Corporation Budget 2026: धमतरी नगर निगम का बजट पेश, विपक्ष का भारी हंगामा; विकास ... मंडला में तेज रफ्तार डंपर और यात्री बस की जोरदार भिड़ंत, 24 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल Indore Crime News: इंदौर में शराब के नशे में धुत युवकों का तांडव, चेकिंग पाइंट पर कांस्टेबल और थाने ... Indore Kinnar News: इंदौर में किन्नरों का आतंक! 51 हजार रुपये नेग न मिलने पर महिला के बाल पकड़कर जमी... इंदौर इंजीनियर हत्याकांड: आरोपी बाप-बेटे को टाउनशिप ले गई पुलिस, सीन रिक्रिएशन के दौरान भारी तनाव Indore Weather Update 2026: इंदौर में गर्मी का 'डबल अटैक'; दिन के साथ रातें भी हुईं गर्म, सामान्य से... ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिक...

छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, कार की जोरदार टक्कर से पिता की मौत, बेटा घायल

 मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में में झांसी – खजुराहो हाईवे (फोर लाईन सड़क) पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, तो वहीं एक बच्चा गंभीर घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां गन्ना का रस निकालने की मशीन वाहन पर पिता-पुत्र बागेश्वर धाम अपनी दुकान लगाने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका कार ने टक़्कर मार दी।

जिससे गन्ना का रस निकाल कर पेट पालने वाले गरीब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बच्चा गंभीर घायल है। घटना को अंजाम देने वाला वाहन आर्टिका और उसका चालक ग्वालियर का बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना और मामले की जांच और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।