ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

बड़ा बयान: विराट ने कर दिया पाकिस्तान का पोस्टमॉर्टम, बांग्लादेश के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए

साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने शानदार पारी के दम पर पाकिस्तान से मैच छीन लिया था. जबकि दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के मैच में भी विराट कोहली अड़े रहे और टीम को जीत दिलाकर ही पैवेलियन लौटे. विराट की पारी की पाकिस्तानी दिग्गज भी जमकर तारीफ कर रहे हैं. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने तो ये तक कह दिया कि विराट कोहली ने पाकिस्तान का पोस्टमॉर्टम कर दिया है. इसके अलावा अपनी टीम पर भड़कते हुए बासित ने ये भी कहा कि पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ अगला मैच छोड़ देना चाहिए.

कोहली ने पाकिस्तान का पोस्टमॉर्टम कर दिया

बासित अली ने भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार के बाद अपने यूट्यूब चैनल पर पाकिस्तान की टीम के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो भारत-पाक मैच के बाद अपनी बात रखते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने इसका टाइटल दिया ‘विराट कोहली ने पाकिस्तानी टीम का पोस्टमॉर्टम कर दिया’.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को विराट से सीखना चाहिए

बासित अली कोहली की शतकीय पारी से काफी इंप्रेस नजर आए. उन्होंने अपने खिलाड़ियों को विराट कोहली से सीखने के लिए कहा. बासित ने बताया, पाकिस्तान में ना ही प्लेयर है और ना ही टैलेंट है और ये सच्चाई है. मैदान में अवेयरनेस नहीं है. सिंगल नहीं ले सकते हैं. उन्हें अच्छे बॉलर्स को हैंडल करना नहीं आता है. देखो सीखो कुछ विराट से. आगे उन्होंने बाबर आजम पर भड़कते हुए कहा, वो (विराट कोहली) कहता है कि मैं किंग नहीं हूं. अब बाबर ने भी उनकी नकल करके बोल दिया कि मैं किंग नहीं हूं. पहले तो बड़ा कहलवाते (अपने लोगों से बोलने के लिए कहते थे) थे अपने लोगों से. सोशल मीडिया के भी चुपचाप बैठ गए. चुपचाप मत बैठो शतक मारो. एक दो चौके मारने से कुछ नहीं होता. टीम को मत मरवाओ.

बांग्लादेश के खिलाफ छोड़ दो मैच

बासित अली ने कहा कि हम लोगों को नींद अच्छी नहीं आई. इंडिया वालों को बहुत अच्छी आई होगी. आगे उन्होंने विराट, रोहित और गिल की तारीफ करते हुए का कि उन्होंने बताया कि हमारी तेज गेंदबाजी कैसी है. और हमारा जो पावर हिटिंग का कैंप लगा है अब्दुल रज्जाक की देख रेख में हमारे जो टॉप-6 बैटर्स हैं ना इन्हें वहां भेजना चाहिए. आप बांग्लादेश वाला मैच छोड़े और उधर जाइए. आप लोगो को जरूरत है पावर हिटिंग की.