ब्रेकिंग
Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं... Mahakali Movie Update: अक्षय खन्ना की फिल्म 'महाकाली' में होगा बड़ा कैमियो, रणवीर सिंह ने तोड़ा था इ... America Protest News: अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ 'No Kings Protest' का असर, जानें इसके मायने Gold Price Crash: औंधे मुंह गिरा सोना! 20% की गिरावट के साथ बेयर मार्केट में एंट्री, निवेशकों में मच... Fridge Tips in Hindi: फ्रिज में खाना रखने का सही तरीका जानें, इन गलतियों से बढ़ता है बिजली का बिल

कमरे में बंद कर पीटा, बेहोश होने पर पिलाई पेशाब; स्कूल में छात्र के साथ टीचर्स ने की बर्बरता

राजस्थान के जोधपुर जिले के ओसिया में एक 8 वर्ष के छात्र को स्कूल के कमरे में बंद करके पीटने का मामला सामने आया है. स्कूल के अध्यापकों ने छात्र को एक कमरे में बंद कर मारपीट की और नाली का गंदा पानी पिलाने का मामला सामना आया है. परिजनों को जानकारी हुए तो गुस्साएं परिजनों ने ओसियां थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है. इसके साथ ही पिता ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पत्र लिखकर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

छात्र के पिता आसुराम ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि उनका 8 वर्ष का पुत्र ओसिया के एक निजी स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ता है. 12 फरवरी को जब उसका पुत्र शाम 5 बजे स्कूल से वापस आया तो वह गुमसुम कमरे में बिस्तर पर जाकर लेट गया. थोड़ी देर बाद जब वह स्कूल यूनिफार्म चेंज करने लगा तो परिजनों ने छात्र के शरीर पर गहरी चोटे देखी. चोटे इतनी गहरी थीं कि चोट के निशान के ऊपर से चमड़ी नहीं थी. जब शरीर को जगह ध्यान से देखा गया तो छात्र के मुंह और पीठ पर भी चोट के निशान थे और नाक से खून बह रहा था.

स्कूल में छात्र को पिलाई पेशाब

पिता ने छात्र से चोट के बारे में पूछा तो बच्चे ने बताया कि पापा मुझे आज जान से मार देते. मुझे आज सर और बड़े सर ने बंद कमरे में ले जाकर के पट्टों से, डंडों से, थपड़ो से इतना पीटा कि मैं वहां बेहोश हो गया था. मुझे गंदा पानी पिलाया और पानी के अंदर पेशाब जैसी बदबू आ रही थी. मुझे करीब दो घंटे तक एक कमरे में बंद कर दिया और डराया. उन्होंने कहा कि अगर किसी को बताया तो तुझे जान से मार देंगे. मैं चुपचाप रहा

प्रबंधक ने परिजनों को दी धमकी

छात्र के पिता ने कहा कि स्कूल प्रबंधक से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. तब बार-बार फोन करने पर स्कूल प्रबंधक की जगह किसी अन्य ने फोन उठाया और कहा की क्या हो गया, मारपीट कर दी तो ऐसा कह के फोन काट दिया. दूसरे दिन स्कूल प्रबंधक की तरफ से फोन आया और कहा कि अगर मेरे खिलाफ कोई कार्यवाही की तो आपके बच्चे का भविष्य खराब कर दूंगा, टीसी नहीं दूंगा. अगर टीसी दूंगा तो भी नोट लगा दूंगा. वहीं धमकी देते हुए कहा कि मैं बदमाश गैंग भी रखता हूं उनसे आप सभी का ईलाज करवा दूंगा.

पुलिस पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की जांच कर रही है. छात्र के पिता ने पुलिस थाने के अलावा उपखंड अधिकारी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.