ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...

सज-धज कर मैरिज हॉल में एंट्री मारने ही वाली थी दुल्हन, तभी हो गई किडनैप… देखता रह गया दूल्हा

मध्य प्रदेश के भोपाल से दुल्हन के अपहरण का मामला सामने आया है. यहां दूल्हे के सामने से ही एक युवक दुल्हन का किडनैप कर उसे साथ ले गया. घटना बुधवार देर शाम टीटी नगर इलाके की है. दूल्हे ने बताया कि कार सवार तीन युवक आए और दुल्हन को जबरन कार में बैठाकर ले गए. शादी मंगलवार को गंजबासौदा में हुई थी.

बुधवार को भोपाल में रिसेप्शन होना तय था. इसी के लिए दुल्हन पार्लर से मेकअप कराकर लौट रही थी. वह कार से उतरी ही थी कि अज्ञात युवक उसे उठाकर ले गए. दूल्हे ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया- दुल्हन की तलाश में एक टीम गंजबासौदा भेजी गई है. जबकि दूसरी टीम सागर की तरफ रवाना की गई है.

दुल्हन और उसके पिता का फोन बंद

पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय आशीष रजक बदहवास हालत में बुधवार रात को थाने पहुंचा. उसने बताया कि मंगलवार को उसकी शादी हुई थी. लड़की गंजबासौदा की रहने वाली थी, वहीं से विदाई करवाकर उसे भोपाल लाए थे. दुल्हन और उसके पिता का मोबाइल फोन बंद आ रहा है. दुल्हन पक्ष का कोई भी सदस्य रिसेप्शन में भी नहीं आया. दुल्हन की लास्ट लोकेशन सागर में ट्रेस की गई है. पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को राउंडअप कर लिया लाएगा.

बहन को धक्का दिया, पत्नी का किया अपहरण

आशीष ने बताया कि पार्लर पर तैयार कराने के बाद पत्नी को कार से रिसेप्शन के लिए मैरिज हॉल तक लेकर आया था. मैरिज हॉल के बाहर कार रुकते ही पत्नी कार से उतरी. उसके साथ मेरी बहन थी. तभी पीछे से एक कार तेजी से आई. उसमें से एक युवक बाहर निकला. दो कार में ही बैठे थे. अचानक उस युवक ने मेरी बहन को धक्का किया और पत्नी को कार में बैठाकर ले गया.

दूल्हे की कार के टायर पंक्चर किए

दूल्हे के परिजन के मुताबिक, मंगलवार रात गंजबासौदा में शादी हुई. फेरों के बाद विदाई हुई, तब देखा कि दूल्हे की कार के चारों टायर किसी ने पंक्चर कर दिए थे. ऐसे में दुल्हन को बस से भोपाल लेकर आए थे. दूल्हे ने बताया- शादी से पहले पत्नी किसी लड़के के संपर्क में रह चुकी है. पत्नी ने यह बात स्वयं उसे बताई थी.