ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

खतरनाक कोबरा… का रूह कंपाने वाला रेस्क्यू ,चूहे के भागने के बाद से हुआ था नाराज…

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना ब्लॉक के आरूद गांव में एक खतरनाक कोबरा सांप का रात डेढ़ बजे रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू के दौरान सांप की फुर्ती देख लोग सहम उठे थे। जरा सी चूक भी जान का खिलवाड़ साबित हो सकती थी। घटना रविवार – सोमवार की रात की बताई जाती है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चूहे के भागने के बाद छत पर हाथ लगाकर मकान मालिक द्वारा देखने से कोबरा सांप इतना भयंकर नाराज हुआ कि यहीं बैठे – बैठे डेढ़ घंटे तक फुफकारता रहा। आरूद गांव के महेश कुशवाह रिश्तेदारी में शादी कार्यक्रम में बाहर गए थे। लौटकर आए तो रात करीब 12 बजे घर की छत में लगे प्लास्टिक में से चूहा निकलकर भागा।

इसके बाद भी छत में सरसराहट की आवाज सुन उन्होंने पास जाकर छत को हाथ लगाकर देखा। इसके बाद तो छत में बैठा कोबरा आक्रोशित हो गया। डेढ़ घंटे तक फुफकारता रहा। मामले की सूचना इस्लामपुर खिराला निवासी स्नेक केचर शेख मुबारिक को दी गई। रात करीब डेढ़ बजे सांप का रेस्क्यू कर जंगल में सकुशल छोड़ा गया। कोबरा सांप का सफलतापूर्वक रेस्क्यू हो जाने से परिवार ने राहत की सांस ली।