ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

ग्वालियर में कारोबारी के बेटे के अपहरण का मामला, मुरार थाने के सामने व्यापारियों ने किया चक्का जाम

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मुरार के गुड़ कारोबारी राहुल गुप्ता के बेटे के अपहरण के 6 घंटे बीत जाने के बावजूद अपहरण कर्ताओं का कोई सुराग नहीं लगने से कारोबारी के परिजनों और व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। घटना से नाराज मुरार के व्यापारियों ने मुरार थाने के सामने चक्का जाम कर नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि जिस तरह दिनदहाड़े घटना को अंजाम दिया गया है, उससे डर और भय का माहौल बन गया है।

घटना के 6 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक बदमाशों का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है. भले ही आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया गया है, लेकिन पुलिस उनको अभी तक नहीं पकड़ पाई है। यह पुलिस की साफ नाकामी है और जब तक बच्चे को सकुशल वापस लाकर आरोपियों को पकड़ा नहीं जाता है, व्यापारी अपनी दुकाने  बंद रखेंगे।