ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

ममता बनर्जी को बंगाल के राज्यपाल ने भेजा 11 करोड़ का नोटिस, रडार में 3 और भी नेता

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और राज्यपाल के बीच फिर से तनातनी बढ़ गई है. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कुणाल घोष समेत तृणमूल कांग्रेस के 2 विधायकों को मानहानि का नोटिस भेजा है. बोस की तरफ से भेजे गए इस नोटिस में सभी नेताओं से कहा गया है कि आपने राज्यपाल का मानहानि किया है. इस संबंध में तुरंत माफी मांगे नहीं, तो 11-11 करोड़ रुपए का मानहानि ठोका जाएगा.

यह नोटिस तृणमूल के नवनिर्वाचित विधायक सयंतिका बनर्जी और रैयत हुसैन सरकार को भेजा गया है. पहली बार देश के इतिहास में किसी राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और विधायकों को मानहानि का नोटिस भेजा है.

नोटिस का पूरा मामला क्या है?

मई 2024 में बंगाल के 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए, जिसमें बारानगर सीट से सयंतिका बनर्जी और भगवान गोला सीट से रैयत सरकार ने जीत हासिल की. दोनों विधायकों के शपथ को लेकर पेच फंस गया. राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष को शपथ का अधिकार नहीं दिया. राज्यपाल का कहना था कि डिप्टी स्पीकर दोनों को शपथ दिलाएं.

वहीं दोनों विधायकों ने राजभवन जाकर भी शपथ लेने से इनकार कर दिया. इन विधायकों का कहना था कि राजभवन सुरक्षित नहीं है. जब पूरा घटनाक्रम चल रहा था, तब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन को लेकर गंभीर टिप्पणी की थी. ममता का कहना था कि राजभवन में महिलाएं सुरक्षित नहीं है.

हालांकि, कोलकाता हाई कोर्ट ने ममता से राजभवन को लेकर इस तरह की टिप्पणी नहीं करने के लिए कहा था. कहा जा रहा है कि इस घटना के दौरान ही दोनों विधायकों ने राज्यपाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए, जिसका कानूनी नोटिस अब भेजा गया है.

11-11 करोड़ का नोटिस पर सवाल

राज्यपाल सीवी बोस ने जो मानहानि का नोटिस भेजा गया है, उसमें 11-11 करोड़ का जिक्र है. दिलचस्प बात है कि सयंतिका बनर्जी की कुल संपत्ति 45 लाख और रैयत हुसैन सरकार की कुल संपत्ति 3 करोड़ है. सयंतिका बांग्ला फिल्म अभिनेत्री हैं तो सरकार ने तृणमूल कांग्रेस से राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी.

वहीं ममता बनर्जी की कुल संपत्ति 16 लाख रुपए है. ममता ने हाल ही में इसका खुलासा किया था.