ब्रेकिंग
MP Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसे, मुरैना में ससुर-दामाद समेत मंडला में 6 लोगों की द... Digital India in MP: अशोकनगर की पंचायत बनी मिसाल, वाई-फाई और सीसीटीवी से लैस गांव देख सिंधिया हुए इम... Satna Hospital News: सतना में किडनी चोरी का आरोप! ब्रेन ट्यूमर का होना था ऑपरेशन, मरीज के पेट में भी... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 4 वेदर सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में आंधी और झमाझम बारिश का रेड अलर... UCC Row: यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती देने का क... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के ड्राइवर और गनमैन पर जानलेवा हमला, पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत ... CSK vs PBKS IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में पहली बार घर में हारी चे... Junior Bachchan Parenting: अभिषेक बच्चन का बेटी आराध्या पर बड़ा बयान, बताया कैसे रखते हैं उसकी परवरि... Surat Textile Market Crisis: वैश्विक युद्ध की मार से सूरत का कपड़ा बाजार बेहाल, प्रोडक्शन में 30% तक... Induction Cooktop Science: बिना आग और बिना गर्म हुए कैसे पक जाता है खाना? समझें इंडक्शन के पीछे का प...

क्यों बिगड़ी जूली की तबीयत? मटुकनाथ बोले- भोजपुरी सिंगर देवी ने नहीं की मदद

बिहार के पटना के बीएन कॉलेज के प्रोफेसर मटुकनाथ व उनकी शिष्या जूली की लव स्टोरी 2006 में काफी सुर्खियों में रही थी. हालांकि, बाद में जूली और मटुकनाथ की राहें जुदा हो गईं. जूली अब वेस्ट इंडीज में रह रही है. 2020 में भोजपुरी गायिका देवी ने सोशल मीडिया पर जूली की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और आरोप लगाया कि जूली की हालत वेस्ट इंडीज में चिंताजनक है और इसके लिए मटुकनाथ जिम्मेदार हैं. अब मटुकनाथ ने इस पूरे मामले में अपनी राय रखी है और कहा कि सिंगर देवी ने उनके और जूली के बारे में अफवाह फैलाई.

मटुकनाथ ने कहा कि पता नहीं देवी ने किस दुर्भावना से ऐसा कहा, क्योंकि उनका पहले देवी के साथ रिश्ते अच्छे थे. जूली से भी अच्छी दोस्ती थी. हां, एक बार जूली ने उनसे सहायता की मांग की थी. लेकिन उन्होंने कोई मदद नहीं की. मटुकनाथ के मुताबिक, देवी ने जिस समय उनपर आरोप लगाया, तबतक जूली काफी हदतक ठीक हो चुकी थी. जो फोटो जूली की उस समय वायरल हुई, वह पुरानी थी.

जूली की पुरानी तस्वीर सिंगर देवी ने किया था शेयर

मटुकनाथ के मुताबिक, जब जूली डिप्रेशन में थी और सुसाइड जैसी बातें कहा करती थी. इसी दौरान कुछ फोटो किसी ने क्लिक किए थे. जिसे एक साल बाद देवी ने कहीं से उठाकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया था. दरअसल, देवी ने अपने सोशल मीडिया पर जूली की ऐसी तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उसकी हालत काफी चिंताजनक दिख रही थी.

मटुकनाथ ने कहा कि मैं बीएन कॉलेज में प्रोफेसर था. जूली बीए पार्ट टू की छात्रा थी. इसी दौरान जूली और वह करीब आए. जूली को उनका पढ़ाने का स्टाइल अच्छा लगता था. पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि, जूली पढ़ने में बहुत तेज थी. पटना कॉलेज में उसने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की. फिर वहां से जेएनयू चली गई. यहां भी उसने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की. 2006 में पूरे देश को उनकी प्रेम कहानी के बारे में पता चला.

जूली की क्यों बिगड़ी तबीयत?

मटुकनाथ के मुताबिक, 2014 में जूली के जीवन में बड़ा बदलाव आया. वह अध्यात्मिक यात्रा पर निकल गई. वह देश के कोने-कोने में गई. ऐसा लगता है कि उसने कोई गलत साधना पद्धति अपनाई, जिसकी वजह से तबीयत बिगड़ी. तबीयत बिगड़ने की वजह से वह अपने गांव आ गई. वहीं से 2017 में वेस्ट इंडीज चली गई.

वेस्ट इंडीज के संन्यासी ने जूली को बुलाया

मटुकनाथ ने कहा कि वेस्ट इंडीज के भारतीय मूल के एक संन्यासी ने आश्वासन दिया था कि वह ठीक हो जाएगी. अब जूली पूरी तरह से ठीक हो गई है, उसने दो-तीन किताबें भी लिखी हैं, जोकि जल्द ही वह प्रकाशित करवाएगी. अभी जूली संपर्क में हैं. कुछ लिखती है तो वह राय लेने के लिए उन्हें भेजती है.

क्या मटुकनाथ फिर शादी करेंगे?

इस सवाल के जवाब में मटुकनाथ ने कहा कि मैं अब शादी नहीं करना चाहता. इस जन्म में क्या अगले जन्म में भी शादी नहीं करना चाहता हूं. हालांकि, मैंने महिला मित्र के लिए एक विज्ञापन दिया था. लेकिन कोई नहीं मिला. क्योंकि बौद्धिक तालमेल नहीं हो पाया. जो मिलीं, उनके पति हैं. वह शादीशुदा हैं. उनकी अपनी परेशानियां हैं. इसलिए यह संभव नहीं है.