ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

अजिंक्य रहाणे ने क्वार्टर फाइनल में जमाया शतक, 41वीं बार किया ये कमाल

अजिंक्य रहाणे ने मुंबई के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शानदार शतक जड़ा है. उन्होंने दूसरी पारी में ये शतक लगाया. रहाणे ने अपना शतक 160वीं गेंद पर 12 चौके के साथ पूरा किया. उनके शतक के साथ ही मुंबई की टीम की मैच पर पकड़ भी मजबूत हो गई है. रहाणे के शतक पूरा करने तक हरियाणा पर मुंबई की कुल बढ़त भी 300 रन से ज्यादा की हो गई .

रहाणे ने फ्रंट से किया लीड

दूसरी पारी में मुंबई के पहले 2 विकेट 50 रन के अंदर ही गिर गए थे. उसके बाद 100 रन को छूते-छूते उसका तीसरा विकेट गिर चुका था. ऐसे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रहाणे ने ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि उसे एक नई दिशा भी दी. इस काम में रहाणे को सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे का भी अच्छा साथ मिलता दिखा.

41वीं बार किया ये कमाल

सूर्यकुमार यादव के साथ रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 129 रन मुंबई के स्कोर बोर्ड में जोड़े. सूर्यकुमार वे 86 गेंदों पर 70 रन बनाए. उसके बाद आए बाएं हाथ के ऑलराउंडर शिवम दुबे के साथ भी रहाणे के अच्छे हाथ देखने को मिले. इसी पार्टनरशिप के बीच ही रहाणे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपनी एक और सेंचुरी की स्क्रिप्ट लिखी. ये 41वीं बार है जब उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शतक जड़ा है.

पहली पारी में मुंबई को 14 रन की बढ़त मिली थी

इससे पहले रहाणे ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले की पहली पारी में 31 रन 58 गेंदों का सामना करते हुए 5 चौके की मदद से बनाए थे. मुंबई ने पहली पारी में 315 रन बनाए थे, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान 97 रन की पारी खेलने वाले तनुष कोटियान और 91 रन बनाने वाले शम्स मुलानी ने दिए. मुंबई के 315 रन के जवाब में हरियाणा की पहली पारी 301 रन पर सिमटी. मतलब वो भी ज्यादा पीछे नहीं रहे. उनकी तरफ से अंकिक कुमार ने पहली इनिंग में शतक जड़ा था. पहली पारी में मुंबई को 14 रन की बढ़त मिली.