ब्रेकिंग
अमित शाह का 'मिशन बंगाल': "15 दिन यहीं रुकूंगा", रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे 'आसान तरीका' पुणे में अप्रैल में 'प्रलय'! लबालब सड़कें, डूबीं कारें और घुटने तक पानी; कुदरत के कहर से थमी रफ्तार रसमलाई के लिए 'रक्तपात'! शादी में नहीं मिली मिठाई तो बारातियों ने भांजी लाठियां; जमकर चले लात-घूंसे जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी पर महासंग्राम! धर्म बड़ा या राजस्व? जानें इस मुद्दे पर क्यों आमने-सामने हैं... Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया 'सांस्कृतिक फासीवाद', लोकसभा स्पीकर को लिखी... Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा ब... बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की म... Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडि... West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—"ये जंगलराज है", CBI-NIA जा...

सबके पापों को धोने वाली मां गंगा का पाप कैसे धुलता है?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है. अब तक करोड़ों लोग गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. मान्यता है कि गंगा में स्नान करने से अनजाने में किए जीवन के सभी पाप धुल जाते हैं. गंगा को भारत की सबसे पवित्र नदी माना जाता है. गंगा स्नान करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. यही कारण है कि हिंदू धर्म को मानने वाले लोग सबसे अधिक गंगा स्नान को महत्व देते हैं

गंगा में स्नान करने से व्यक्ति को शारीरिक रूप से शुद्धता, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है. गंगा में स्नान से व्यक्ति को विशेष प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है, लेकिन क्या सभी पाप खत्म हो जाते हैं. शास्त्रों के अनुसार मनुष्य जीवन में अलग-अलग प्रकार के पाप करता है. इनमें से 10 प्रकार के पापों का वर्णन किया गया है जो गंगा स्नान से समाप्त हो सकते हैं. गंगा स्नान से वो पाप खत्म होते हैं जो व्यक्ति अनजाने में करता है. शास्त्रों के अनुसार, इन पापों का प्रायश्चित होता है.

गंगा कैसे पवित्र होती है?

गंगा सबको पवित्र कर देती हैं, लेकिन वो खुद कैसे निर्मल होती हैं. ये एक ऐसा सवाल है जो हर किसी के जेहन में होता है. इसका जवाब शास्त्रों में दिया गया है.

मां गंगा को हर समय पुण्य चाहिए. उनका काम है लोगों के पापों को धुलना. तो फिर गंगा कैसे प्रसन्न रहती हैं. अगर मां गंगा को मनचाहा व्यवहार ना मिले तो वो कैसे सुखी रहेंगी. गंगा को निर्मल करने के लिए भगवान ने संन्यासियों को भेजा है. संन्यासियों का जीवन कितना महान है ये भगवान खुद बता रहे हैं. उन्होंने कहा है कि गंगा जब पाप धोते-धोते अपवित्र हो जाती है तब तपस्वी, योगी और संन्यासी गंगा में स्नान करते हैं.

इससे गंगा के सभी पाप धूल जाते हैं. वो निर्मल हो जाती है. तुलसीदास भी कहते हैं कि गंगा का हित वो कर सकता है जो सचमुच का संन्यासी है. अगर किसी ने संन्यास को धारण किया है और वो गंगा में डुबकी लगा लेता है तो गंगा पूरी पवित्र हो जाती है. इसलिए सभी संन्यासियों को चाहिए कि वो अपनी महिमा को कम ना होने दें.