ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

लड़के के गले से निकली ब्लेड वाली चेन, लकड़ी का टुकड़ा… देखकर डॉक्टर भी हैरान; इतना सब अंदर कैसे पहुंचा?

कर्नाटक के मंगलुरु में डॉक्टरों ने सर्जरी कर के 12 साल के लड़के की जान बचाई, जिसकी सब सरहना कर रहे हैं. मंगलुरु के सरकारी वेनलॉक अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जनों (सीटीवीएस) की एक टीम ने रविवार को सर्जरी करके एक 12 वर्षीय लड़के के गले से 20 सेमी लंबा एक बड़ा लकड़ी का टुकड़ा और एक टूटी हुई ब्लैड वाली चेन निकाली.

जिला सर्जन और अस्पताल के अधीक्षक डीएस शिवप्रकाश ने एक बयान में कहा कि असम का रहने वाला लड़का अपने माता-पिता के साथ मदिकेरी के एक चाय बागान में रहता है. शनिवार शाम को नारियल के पेड़ से गिरने के बाद उसे गंभीर चोट लग गई. वहीं इस दौरान लकड़ी का एक टुकड़ा और एक टूटी हुई ब्लैड वाली चेन उसकी गर्दन में घुस गई और छाती में फंस गई.

दो घंटे तक चली सर्जरी

अस्पताल के अधीक्षक ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब 7.30 बजे हुई. ऐसे में लड़के को रविवार सुबह करीब 12.15 बजे अस्पताल लाया गया. अस्पताल में डॉ. सुरेश पई के नेतृत्व में टीम ने रात 1.30 से 3.30 बजे के बीच लड़के की सर्जरी की और लकड़ी का टुकड़ा और टूटी हुई चेन को निकाल दिया.

बारीकी से हो रही निगरानी

डॉ. सुरेश पई ने बताया कि लड़का अब ठीक हो रहा है और उसकी बारीकी से निगरानी की जा रही है. यह सर्जरी मैंगलोर के वेनलॉक सरकारी अस्पताल में निःशुल्क की गई. सरकारी डॉक्टरों के काम की सराहना हो रही है. स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने डॉक्टरों को उनके काम के लिए बधाई दी है.

स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

दिनेश गुंडू राव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमारी सरकार जनता की सेवा करने वाले सरकारी अस्पतालों को अधिक सुविधाजनक बनाने तथा उन्हें सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए उन्नत करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. सरकारी अस्पताल में उच्च कुशल डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है, जिससे ऐसी कठिन सर्जरी करना संभव हो पाता है. उन्होंने कहा कि जनता को सदैव अच्छी सेवा प्रदान करना हमारा प्राथमिक कर्तव्य है.