ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा एलान, अंगदान, देहदान करने वालों को मिलेगा राजकीय सम्मान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के पीपलरांवा गांव में हितग्राही सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगदान को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार उन परिवारों को गार्ड ऑफ ऑनर देगी। उन परिवारों को 26 जनवरी और 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। सीएम डॉ मोहन यादव ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में एक व्यक्ति को ब्रेन डेड मरीज के अंगदान से नया जीवन मिला। उन्होंने कहा कि अंगदान को बढ़ावा देने के लिए  सरकार ये नई पहल शुरु करने जा रही है, ताकि दुर्घटना, बीमारी या अन्य वजह से जो लोग ब्रेन डेड घोषित हों या जिनके जीवन की आशा नहीं बची हों उनके परिवारों की सहमति से किसी दूसरे व्यक्ति को जीवनदान मिल जाए।

कई योजनाओं के हितग्राहियों को मिली राशि

इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन  यादव ने लाड़ली बहना योजना की करीब 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खाते में 1250 की मासिक किश्त के लिए 1553 करोड़ की राशि अंतरिक की। साथ ही सीएम डॉ यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 56 लाख हितग्राहियों के खाते में 337 करोड़ रुपये अंतरित किये। उन्होंने किसान कल्याण योजना में 81 लाख हितग्राही किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपये भी अंतरित किये गये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम में 144 करोड़ के 53 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 102 करोड़ रुपये के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 42 करोड़ रुपये के 16 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।

कांग्रेसियों के भाग्य में कुंभ नहाना नहीं’

इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने कभी गरीबों का भला नहीं किया। जबकि हम हर गरीब के जीवन में बेहतरी कैसे आए इसके लिए हमारी सरकार 24 घंटे काम कर रही है। मध्यप्रदेश को नंबर वन बनाने के संकल्प के साथ हम काम कर रहे हैं। साथ ही कुंभ स्नान को लेकर भी सीएम डॉ यादव ने कुंभ स्नान में न जाने पर कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा और कहा उन लोगों को कुंभ नहाने में शर्म आती है, क्योंकि महाकुंभ में स्नान करना उनके भाग्य में नहीं है।

कई गांवों के नाम बदलने का ऐलान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन मोहन यादव ने सोनकच्छ के भौंरासा से निकाली गई जलाभिषेक यात्रा का समापन किया। साथ ही जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर की मांग पर तहसील के कई गांवों के नाम बदलने की भी घोषणा की।