ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

दिल दहला देने वाला Video: शादी समारोह में डांस करते-करते गिरी युवती, आया हार्ट अटैक, मौके पर मौत

विदिशा: शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब स्टेज पर डांस कर रही एक युवती अचानक गिर पड़ी और फिर उठ नहीं सकी। मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह चौंकाने वाली घटना मध्य प्रदेश के विदिशा में हुई, जहां शादी के मंच पर नाचते-नाचते युवती की अचानक मौत हो गई। पूरी घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती डांस करते हुए अचानक गिर जाती है और फिर नहीं उठती।

स्टेज पर डांस करते-करते मौत, वीडियो वायरल
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल बेहद खुशनुमा था। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे स्टेज पर युवती खुशी-खुशी डांस कर रही थी, लेकिन अचानक वह जमीन पर गिर पड़ी। पहले तो लोगों को लगा कि वह शायद मजाक कर रही है, लेकिन जब वह काफी देर तक नहीं उठी, तो हड़कंप मच गया। मौजूद लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में युवती की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

कम उम्र में हार्ट अटैक से मौत, बढ़ती चिंता
युवती की सेहत पहले से ठीक बताई जा रही थी, और उसे कोई गंभीर बीमारी भी नहीं थी। इस घटना ने युवा अवस्था में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों पर फिर से बहस छेड़ दी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, हाल के वर्षों में युवाओं में दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे अचानक हार्ट अटैक की घटनाएं बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तनाव, खान-पान की आदतें और लाइफस्टाइल इसके पीछे मुख्य कारण हो सकते हैं। यह घटना न सिर्फ शादी समारोह में शामिल लोगों के लिए दुखदायी रही, बल्कि यह समाज के लिए भी चिंताजनक संदेश छोड़ गई है कि युवा वर्ग में दिल की बीमारियों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।