ब्रेकिंग
UP Police Action: AK-47 को 'खिलौना' बताने वाले दरोगा और CO सस्पेंड, आतंकी आकिब को दी थी क्लीन चिट Delhi-Dehradun Expressway: अब मात्र 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून! 8 दिन बाद शुरू होगा सफर; देखें ... जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सर्विस गन की गोली लगने से सेना के जवान की मौत, इलाके में शोक की लहर Weather Alert: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट; UP-राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी, जानें ... Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को...

खरगोन में जादू – टोने के शक में छोटे भाई ने बड़े भाई को उतार दिया मौत के घाट

खरगोन। बड़वाह के निकट ग्राम सुलगांव में जादू टोने की आशंका के चलते एक भाई ने दूसरे भाई की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सुलगांव के निवासी आरोपी भूरे सिंह उम्र 62 वर्ष को बोरिंग में पानी कम होने पर अपने छोटे भाई सुरेश सिंह उम्र 45 पर आशंका थी कि उसने जादू टोना कर  बोरिंग में पानी कम करवा दिया। इसी आशंका के चलते रविवार की सुबह आरोपी भूरे सिंह ने अपने छोटे भाई सुरेश सिंह पर कुल्हाड़ी से गर्दन पर घातक वार कर दिया। जिससे मृतक सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई।

 बीच बचाव करने आया तिलोक सिंह सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बड़वाह सिविल हासिपटल में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि मृतक की गर्दन पर कुल्हाड़ी का घातक वार से मौत हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम बड़वाह के सिविल हासिपटल में किया जा रहा हे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।