ब्रेकिंग
बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में जजों के थोकबंद तबादले! हाईकोर्ट ने 250 से ज्यादा न्यायाधीशों को इधर से उधर... Indore Road Accident: खुशियां मातम में बदलीं! इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, हादसे में ... Bhopal Crime: भोपाल में समझाने गए दो छात्रों को बदमाशों ने मारी गोली! शराब पार्टी का कर रहे थे विरोध Indore Factory Accident: इंदौर के कारखाने में बड़ा हादसा! ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल, 8 महिलाओं क... Shahdol Mystery: शहडोल में ट्रेलर के केबिन में फांसी पर लटका मिला ड्राइवर का शव, हत्या या खुदकुशी? उ... Kanha National Park: कान्हा में बाघों की मौत का 'खूनी' रहस्य! अब बाघिन T-122 का मिला शव, वन विभाग मे... MP Wheat Procurement 2026: मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी गेहूं की खरीदी! नोट कर लें MSP पर फसल... खाकी के भेस में लुटेरे! 'आगे चेकिंग हो रही है' कहकर उतरवाए गहने, फिर चेन झपटकर फरार हुए नकली पुलिस व... Indore Road Accident: इंदौर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, 4 लोगों की दर्दना... बंपर पैदावार का सीक्रेट: फसल लगाने से पहले जरूर कराएं मिट्टी की जांच, जानें नमूना लेने का सबसे सही औ...

दादी के साथ सोई थी, रात में उठाकर ले गया हैवान, रेप के बाद जंगल में छोड़ा; दरिंदगी के 6 दिन बाद मूक-बधिर लड़की की मौत

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मूक-बधिर नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां अज्ञात आरोपी लड़की को उठाकर जंगल में ले गया. उसके साथ दरिंदगी की हदें पार की गईं. हैवान आरोपी ने 11 साल की लड़की के साथ रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. लड़की बोल और सुन नहीं सकती थी. उसके साथ मारपीट भी की गई. पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटें थीं. जब उसके परिजन उसे तलाशते हुए जंगल पहुंचे तो वह लहूलुहान गंभीर अवस्था में थी. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर उसे वेंटीलेटर पर रखा गया. इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया.

पुलिस के मुताबिक, मूक-बधिर नाबालिग पीड़िता एक सप्ताह पहले लापता हो गई थी. जब उसे तलाश किया गया तो वह अगले दिन खून से लथपथ जंगल में गंभीर हालत में मिली. नरसिंहगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) उपेंद्र भाटी ने बताया कि खून ज्यादा बहने से पीड़िता की हालत बहुत खराब हो गई थी. उन्होंने बताया कि पीड़िता को पहले नरसिंहगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे दो फरवरी को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया था.

खून से लथपथ जंगल में मिली पीड़िता

एसडीपीओ उपेन्द्र भाटी ने बताया कि पीड़ित लड़की 11 साल की थी और बोलने-सुनने में असमर्थ थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह नरसिंहगढ़ कस्बे में सरकारी विश्राम गृह के पीछे झोपड़ी में दादी और चाचा के साथ सो रही रही थी, तभी अज्ञात आरोपी उसे जंगल में ले गया. उसके साथ हैवानियत की गई. अगले दिन पीड़िता जंगल में गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली. उसे डॉक्टरों ने वेंटीलेटर पर रखा. जहां उसकी दो सर्जरी की गईं. लेकिन खून ज्याद बहने से उसकी तबीयत लगातर बिगड़ती रही.

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन शुक्रवार रात 10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़िता से बात करने के लिए सांकेतिक भाषा के विशेषज्ञों को बुलाया था ताकि आरोपी की पहचान की जा सके लेकिन गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण पीड़िता बेहोश थी. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. आरोपी की तलाश भी जारी है. शनिवार को पीड़िता के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. उसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया.