ब्रेकिंग
Phulo Devi Netam: 'नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया'; सांसद फूलो देवी नेताम का बड... Dhamtari Crime News: धमतरी में 82 दिन बाद मिली लापता शख्स की लाश! मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के स... Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स...

बिना एक्सरसाइज किए कैसे रह सकते हैं फिट, फॉलो करें ये 5 टिप्स

फिट रहने और वजन कम करने के लिए लोग जिम में खूब पसीना बहाते हैं. यही नहीं, कुछ लोग हैवी वर्कआउट के साथ-साथ डाइटिंग भी फॉलो करते हैं. लेकिन अगर आपका लाइफस्टाइल रुटीन खराब होगा तो चाहे कितनी भी कोशिशें कर लें, फिट रहना मुश्किल है. ऐसे में अपने खान-पान पर भी ध्यान देने की जरूरत है.

फिट रहने के लिए हमेशा कसरत की आवश्यकता नहीं होती. हालांकि नियमित तौर पर एक्टिव रहकर हेल्थ में सुधार देखने को मिलता है. लेकिन अगर आप कसरत नहीं करना चाहते, तो भी आप कुछ सिंपल तरीकों को फॉलो करके फिट रह सकते हैं. आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में, जिसे आप रोजाना फॉलो कर सकते हैं.

संतुलित आहार पर ध्यान दें

फिट रहने के लिए सबसे जरूरी है हेल्दी डाइट. अपनी डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट, विटामिन और मिनरल्स भरपूर चीजों को शामिल करें. ताजे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और हेल्दी फैट वाली चीजों को खाएं.

पानी का पर्याप्त सेवन

खुद को जितना हो सके, हाईड्रेट रखें. पानीशरीर के तापमान को नियंत्रित करने, पाचन में मदद करने और त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. रोजाना 8-10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें. इससे शरीर में टॉक्सिंस निकलते हैं.

खुद को रखें एक्टिव

कसरत के बिना भी आप खुद को एक्टिव रख सकते हैं.घर के काम जैसे सफाई, बर्तन या कपड़े धोना भी हल्की शारीरिक गतिविधियों में शामिल हैं. इससे आपकी कैलोरी बर्न होती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं.

योग और ध्यान

योग और ध्यान भी मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अच्छे तरीके हैं. योग के माध्यम से आप लचीलापन बढ़ा सकते हैं, तनाव कम कर सकते हैं और मानसिक शांति पा सकते हैं. ये समग्र स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है.

पूरी करें अपनी नींद

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है. 7-8 घंटे की नींद न केवल शरीर को रिचार्ज करती है, बल्कि यह आपके मेटाबोलिज़्म को भी सुधारती है. यह वजन को नियंत्रित रखने में मदद करती है. नींद की कमी से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है और शारीरिक थकान भी बढ़ सकती है.