ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

खंडवा में पुलिस ने बदमाश का निकाला जुलूस, जुआ खेलते पकड़ा फिर दे रहा था धमकी

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस ने जुआ खेल रहे कुछ लोगों को दबोचा तो उसमें से लिस्टेड गुंडे कलीम खान ने जमकर हंगामा कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने शनिवार को सरेआम गुंडे का जुलूस निकालकर उसकी हेकड़ी निकाल दी।

आपको बता दें कि शुक्रवार को पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ा था। तब कलीम ने पुलिस अधिकारियों के साथ अभद्रता की और उनके आरएसएस संगठन से जुड़ा होने का आरोप लगाया। चौकी प्रभारी को धमकाया कि तेरी वर्दी उतरवा दूंगा।

पंचनामा बनाते वक्त पुलिस के पक्ष में बयान देने वालों से कहा कि मेरे खिलाफ बोले तो गांव में रहना मुश्किल कर दूंगा। काफी देर तक गहमा-गहमी का माहौल रहा। इसके बाद पुलिस बदमाश कलीम खान को थाने ले आई और शनिवार को उसका जुलूस निकालकर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।