ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

दिल्ली की जीत का छत्तीसगढ़ में जश्न, BJP नेताओं ने बांटी मिठाइयां, जमकर चले पटाखें और आतिशबाजी

दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर अंबिकापुर में जश्न का माहौल रहा। भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में घड़ी चौक पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर जीत की खुशी मनाई।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक “जालसाजी व्यक्ति” को सत्ता से बाहर कर दिया है, जिसने जनता को भ्रम में डालकर अपना वर्चस्व कायम किया था। लेकिन अब दिल्ली ने विकास के पक्ष में वोट देकर भाजपा को जिताया है, जिसका असर अंबिकापुर के नगरीय निकाय चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और भाजपा सरकार के विकास कार्यों का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इसी ऊर्जा और जोश के साथ अंबिकापुर नगर निकाय चुनाव में भी जीत सुनिश्चित करें।