ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

दिल्ली में खुशखबरी, पाकिस्तान में छाया मातम; लगातार दूसरे हफ्ते भारत में हुआ ये कमाल

भारत को इकोनॉमी के मोर्चे पर बड़ी खुशखबरी मिली है. जहां लोगों को एक ओर भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ब्याज दरों में कटौती कर राहत दी. वहीं, देश के विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ गया है. देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरी तेजी आई है. विदेशी मुद्रा भंडार के बढ़ने से जहां दिल्ली में खुशखबरी है, तो पड़ोसी देश पाकिस्तान में मातम का माहौल है. क्योंकि लगातार दूसरे हफ्ते में पाकिस्तान का फॉरेन फॉरेक्स रिजर्व गिरा है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने देशवासियों को दोहरी खुशी है. आरबीआई के जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार 31 जनवरी 2025 तक 630.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. जो कि पिछले हफ्ते से 1.05 अरब डॉलर ज्यादा है. वहीं, सितंबर महीने के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था.

सोने के भंडार में भी बढ़ोतरी

विदेशी मुद्रा भंडार के बढ़ने में सोने का भी योगदान रहा. देश का गोल्ड रिजर्व 1.2 अरब डॉलर बढ़कर 70.89 अरब डॉलर पहुंच गया था. दूसरी ओर फॉरेन करेंसी एसेट में गिरावट देखने को मिली है जो घटकर 537.68 अरब डॉलर रह गईं.

वहीं, आरबीआई की ओर से जारी Weekly Statistical Supplement के अनुसार, स्पेशल ड्राइंग राइट्स (SDRs) 29 मिलियन डॉलर बढ़कर 17.89 अरब डॉलर हो गए हैं, जबकि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के साथ भंडार में गिरावट देखी गई है.

पाकिस्तान में आई गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जहां एक ओर लगातार दूसरे सप्ताह में तेजी देखने को मिली है. वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है. दिल्ली में जहां लोग खुशी है, तो पाकिस्तान में लोग दुखी हैं. पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार घट गया है. 31 जनवरी को खत्म हुए सप्ताह में वहां के विदेशी मुद्रा भंडार में 8 मिलियन डॉलर की कमी देखने को मिली है, जिसके बाद वहां का विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 16.044 बिलियन डॉलर हो गया है.