ब्रेकिंग
Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स... JSLPS Women Cadre Protest: महिला सशक्तिकरण के दावे फेल? 8 महीने से नहीं मिला मानदेय, धरने पर बैठीं J... Palamu Encounter Update: पलामू एनकाउंटर में विदेशी हथियारों से हुई पुलिस पर फायरिंग! जानें मुठभेड़ क...

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का अगला टायर फटा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 9 बार पलटी, फिर जो हुआ..

देशभर में तेजी से एक्सप्रेस वे का जाल बिछाया जा रहा है, जिसमें लोग बहुत ही तेज गति से अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच रहे हैं. हालांकि, यहींस्पीड बड़े-बड़े हादसों की वजह बन रही है. ऐसा ही एक मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस से आ रहा है, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर फुटबॉल की तरह पलटते हुए डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में 7 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही थी. इसी दौरान एक बड़ा हादसा देखने को मिला. गाजीपुर की ओर जाते हुए स्कॉर्पियो का अगला टायर अचानक से फट गया. इस कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर फुटबॉल की तरह पलटते हुए डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें करीब 7 लोग सवार थे. घटना के बाद मौके पर पहुंचे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के सुरक्षाकर्मी और कासिमाबाद थाने की पुलिस ने आनन-फानन में घायल लोगों को अस्तपाल में भर्ती कराया.

फुटबाल की तरह पलटी कार

सभी घायलों को लेकर इलाज के लिए कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया था, जहां से तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को मऊ के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है.इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज भी अब सामने आया है, जिसमें एक स्कॉर्पियो बहुत ही तेज स्पीड से आती हुई दिख रही है और फिर अचानक से वह फुटबाल की तरह करीब नौ बार पलटे हुए डिवाइडर से टकराती हुई दिख रही है.

बिहार जा रहे थे सभी घायल

वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हादसा कितनी भयानक है. फिलहाल, इस हादसे में कोई भी जनहानि की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग दिल्ली से निकलकर लखनऊ से होते हुए बिहार के बेगूसराय जा रहे थे. हालांकि, इसी दौरान यह हादसा हो गया. सभी लोग बुरी से घायल हो गए.