ब्रेकिंग
Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1... Abujhmad Transformation: अबूझमाड़ में थमी नक्सली हिंसा, नारायणपुर के बेनूर से शुरू हुआ विकास का नया ... Mahasamund Road Accident: महासमुंद में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 2 गंभी... MP Electric Bus Update: इंदौर से महेश्वर और बुरहानपुर तक दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, इन प्रमुख रूटों पर श... Jabalpur Crime: जबलपुर में 'नकली परिवार' का बड़ा खेल, गढ़ा धन दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र से ठगे 60 ... MP Beer Crisis: मध्य प्रदेश में बीयर का गहराया संकट, आबकारी विभाग ने एक्सपोर्ट पर लगाई रोक; जानें क्...

कार से चाबी निकालकर महिला जज के घर घुसा ड्राइवर, नकदी सहित अन्य सामान लेकर फरार

,इंदौर। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही है। रोजाना चोरी की चार से पांच घटनाएं हो रही है, जो पुलिस की गश्त की पोल खोल रही है। तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपलियाहाना में महिला जज की कार से चाबी निकालकर ड्राइवर घर में घुसा और नकदी सहित अन्य सामान चुराकर फरार हो गया। बताया जा रहा है घटना के समय ड्राइवर नशे की हालत में था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

  • पुलिस को मुताबिक शिकायत में बताया कि वह अपने घर की चाबी हमेशा कार में रखती है।
  • गुरुवार को कोर्ट से घर जाने के लिए बाहर आई और ड्राइवर शंकर को फोन लगाया।
  • लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। वह काफी देर बाद आया तो नशे में था।
  • इस दौरान कार की चाबी लेकर उसे वहां से भगा दिया।
  • इसके बाद जब वह घर पहुंची तो कार में घर की चाबी नहीं थी।
  • दरवाजे का लाक भी टूटा हुआ था।
  • अंदर जाकर देखा तो खून के धब्बों के निशान थे।
  • वहां ड्राइवर का मोबाइल भी पड़ा हुआ था।
  • कमरे में रखी अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था।
  • इसमें रखी नकदी सहित अन्य सामग्री नहीं थी।
  • मामले में पुलिस ने ड्राइवर शंकर की तलाश शुरू कर दी है।

    कार शोरूम की तिजोरी से नकदी चुरा ले गए बदमाश

    • बाणगंगा थाना पुलिस को सुधांशु जोशी ने बताया कि लवकुश चौराहा स्थित संतोष कार प्रालि शोरूम में बदमाश अंदर घुसे और तिजोरी में रखे 25 हजार रूपये चुरा लिए।
    • इसी प्रकार आजाद नगर पुलिस को गोवर्धन अहिरवार निवासी मूसाखेड़ी ने बताया कि कमरे का ताला तोडकर आभूषण और नकदी चुरा ले गए।
    • लसूड़िया पुलिस को लिजो जार्ज निवासी बेलमोन्ट पार्क ने बताया कि घर का ताला तोडकर बदमाश अंदर घुसे और लाखों के आभूषण और 10 हजार रूपये नकदी चुरा ले गए।
    • वहीं खजराना थाना क्षेत्र के मूशरर्फ अहमद निवासी स्कीम नंबर 94 के घर भी चोरी हुई है।