ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

ग्वालियर: नौवीं कक्षा की छात्रा ने किले से लगाई छलांग, मौके पर मौत… घर से कोचिंग के लिए निकली थी 15 साल की पुष्पा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 15 साल की लड़की ने किले से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया. वह नौवीं क्लास की छात्रा थी. घर से कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी. लेकिन फिर किले में जाकर उसने छलांग लगा दी. इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. सुसाइड के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. छात्रा की मौत से घर वाले सदमे में हैं.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के सेवा नगर रोड की है. यहां पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की का शव किले की तलहटी पर पड़ा हुआ है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को किले की तलहटी से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

जानकारी के मुताबिक, छात्रा को किले से छलांग लगाते हुए देख किले पर मौजूद सैलानियों ने तत्काल इसकी सूचना पड़ाव थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किले की तलहटी के नीचे पत्थरों पर पड़े छात्रा के शव को बाहर निकाला. इस दौरान छात्रा को तलाशते हुए परिजन भी घटना स्थल पर जा पहुंचे. जहां छात्रा के पिता रिंकू यादव ने शव की पहचान की.

रिंकू यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पुष्पा क्लास 9 की छात्रा थी. पुष्पा अपने घर बहोड़ापुर आनंद नगर से कोचिंग जाने के लिए अपनी एक्टिवा स्कूटी से निकली थी. लेकिन यह किसी को नहीं पता की पुष्पा अपनी स्कूटी से किले पर किन परिस्थितियों में पहुंची. पिता ने कहा कि पुष्पा जब से निकली तो उसे देखकर नहीं लग रहा था कि वो किसी बात से परेशान है. न ही उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र किया.

की जाएगी जानकारों से पूछताछ

पुलिस ने छात्रा के मोबाइल को जांच के लिए भेज दिया है. उसकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. परिजनों सहित छात्रा के दोस्तों और स्कूल में पढ़ने वाले उसके क्लासमेट्स एवं टीचरों से भी पूछताछ की जाएगी. पता लगाया जाएगा कि कहीं पुष्पा किसी बात को लेकर परेशान तो नहीं थी, कि उसने इतना खौफनाक कदम उठा लिया.