ब्रेकिंग
Surguja Crime News: सरगुजा में महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, चिरमिरी में पुलिस ने घे... Crime News: घर का लाड़ला ही निकला चोर! मां-बहन के जेवर चुराकर खुद ही पुलिस के पास पहुंच गया शिकायत द... Sidhi News: सीधी में सांसद जी के सामने फूटा महिला का गुस्सा, भरे मंच से पूछा- बिजली और सड़क का क्या ... Ratlam School News: अब सरकारी स्कूलों में नहीं होगी बर्थडे और फेयरवेल पार्टी, रतलाम DEO ने जारी किया... Jiwaji University Scam: जीवाजी यूनिवर्सिटी का कारनामा! बिना परीक्षा और अटेंडेंस के व्यापम के बर्खास्... Rewa Central Jail: रीवा केंद्रीय जेल में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अधिकारियों पर... School Inspection: मेले के बहाने स्कूल से गायब थे शिक्षक, कलेक्टर ने रास्ते में पकड़ ली पोल; अब होगी... Urea-DAP Price: यूरिया और डीएपी की कीमतों पर शिवराज सिंह का बड़ा बयान, किसानों के रिकॉर्ड के आधार पर ... Krishi Road Map: शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, हर राज्य का बनेगा अपना कृषि रोड मैप; मध्य प्रदेश से... Bhopal vs Ratlam: भोपाल के 90 डिग्री ब्रिज के बाद अब रतलाम का 'खतरनाक' अंडरपास, हादसों ने बढ़ाई लोगो...

नीमच में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की हुई जोरदार भिड़ंत, कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को निकाला गया बाहर

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में फोरलेन हाईवे पर ट्रक और कार की इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि दोनों के परखच्चे उड़ गए। कार बिल्कुल चिपक गई और ट्रक के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दृश्य को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाए, गनीमत रही कि कार और ट्रक में बैठे लोग सिर्फ घायल हुए, आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। करीब पांच लोग घायल हुए हैं, इसमें तीन लोग कार में बैठे हुए थे और एक ट्रक ड्राइवर व उसका साथी है।

हाईवे जेतपुरा फंटे पर गुरूवार रात आठ बजे यह जोरदार भिडंत हुई। सत्यनारायण पिता भागीरथ लखेरा उम्र 45 साल निवासी मनासा, रिश्तेदार राजकुमार और बेटी निहारिका के साथ स्वीफ्ट डिजायर सफेद रंग से रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी जेतपुरा फंटे पर ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि ट्रक के आगे का मुंह पूरा टूट गया और कार के आगे का हिस्सा छिन्न—भिन्न हो गया। कार में बैठे सत्यनारायण, राजकुमार और निहारिका बुरी तरह से अंदर फंस गए, राहगिरों ने इन्हें बाहर निकाला।

वहीं ट्रक ड्रायवर व उसके साथी को मामूली चोंटे आई है, कार सवार राजकुमार की स्थिति गंभीर है। सब इंसपेक्टर गजेद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार व ट्रक की भिडंत खतरनाक थी कि दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा चिपक गया। ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है।