ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

पन्ना के अजयगढ़ के देवगांव के पास रोड़ किनारे खेत पर मिला तेंदुए के शव, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ धरमपुर रेंज अंतर्गत पिस्टा बीट के देवगांव के पास कक्ष क्रमांक P-6 के पास रोड़ किनारे एक तेंदुए की फंदे में फंसकर मौत का मामला सामने आया है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया बताया जा रहा है कि जंगल के चौकीदर ने रोड़ किनारे एक तेंदुए को मृत अवस्था में पाया गया, जिसके बाद उसके द्वारा इसकी जानकारी बीट गार्ड व वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। जानकारी लगते ही धरमपुर रेंजर वैभव सिंह चंदेल व अन्य स्टाफ मौके पर पहुंच गया था, इसके उपरांत मौके पर सीसीएफ नरेश यादव, उत्तर वन मण्डल डीएफओ गर्वित गंगवार व एसडीओ दिनेश गौर भी पहुंचे, मौके पर देखने से प्रथम दृष्ट्या मृत तेंदुए का फंदे में फंसना पाया गया।

इसके उरान्त मौके पर पहुंचे डॉग स्कवायड टीम से मौका मुआयना करवाया गया। डीएफओ ने बताया कि मृत तेंदुआ अभी लगभग 6 वर्ष का था और देखने मे प्रतीत होता है कि तार से बने फंदे में फसने से ही इसकी मौत हुई है। वन विभाग के द्वारा वनों में रह रहे वन्य प्राणियों की सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार वन क्षेत्र का भ्रमण किया जाता है ओर खेतों में लगी हुई जाली का निरीक्षण भी किया जा रहा है। लगातार भ्रमण के कारण ही घटना की जानकारी तुरंत मिल सकी। बता दें कि पिस्टा बीट पूर्व में भी विवादों में रही है।

अब देखना होगा कि उक्त मामले में आगे क्या होता है, फिलहाल तेंदुए के पोस्टमार्टम के उपरांत सीसीएफ नरेश यादव, डीएफओ गर्वित गंगवार व एसडीओ दिनेश गौर, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,देवगांव सरपंच पुष्पा कोंदर, धरमपुर रेंजर वैभव सिंह चंदेल के समक्ष नर तेंदुए का दाह संस्कार किया गया।