ब्रेकिंग
Bengal Election 2026: ममता बनर्जी को बड़ा झटका, इस सीट से TMC उम्मीदवार का नामांकन रद्द; जानें अब कि... Mathura Boat Accident Video: मौत से चंद लम्हे पहले 'राधे-राधे' का जाप कर रहे थे श्रद्धालु, सामने आया... पाकिस्तान: इस्लामाबाद में अघोषित कर्फ्यू! ईरान-यूएस पीस टॉक के चलते सुरक्षा सख्त, आम जनता के लिए बुन... Anant Ambani Guruvayur Visit: अनंत अंबानी ने गुरुवायुर मंदिर में किया करोड़ों का दान, हाथियों के लिए... पश्चिम बंगाल चुनाव: बीजेपी का बड़ा दांव! जेल से रिहा होते ही मैदान में उतरा दिग्गज नेता, समर्थकों ने... Nashik News: नासिक की आईटी कंपनी में महिलाओं से दरिंदगी, 'लेडी सिंघम' ने भेष बदलकर किया बड़े गिरोह क... EVM Probe: बॉम्बे हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, पहली बार दिया EVM जांच का आदेश; जानें मुंबई विधानसभा ... Rajnath Singh on Gen Z: 'आप लेटेस्ट और बेस्ट हैं', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने Gen Z की तारीफ में पढ... SC on Caste Census: जाति जनगणना पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, याचिकाकर्ता को फटकार लगा CJI... पंजाब राजनीति: क्या AAP में सब कुछ ठीक नहीं? राघव चड्ढा ने विरोधियों को दिया करारा जवाब, बोले- 'मेरा...

एक बार फिर सुर्खियों में पंजाबी गायक Diljit Dosanjh, खुलकर लिखी ये बड़ी बात

शहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में है। दिलजीत पिछले कुछ महीनों से अपने दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के चलते चर्चा में हैं। इस बीच दिलजीत को कभी दिल्ली, कभी चंडीगढ़ तो कभी तेलंगाना में शो के दौरान नोटिस भेजे गए। इतना ही नहीं, चंडीगढ़ में महिला एवं बाल संरक्षण आयोग ने दिलजीत को नोटिस भी जारी किया था। अब दिलजीत दोसांझ ने अपने नए गाने ‘टेंशन’ में सभी को जवाब दे दिया है।

दिलजीत का गाना ‘टेंशन’ हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसकी शुरुआत पंजाब के गांवों के एक दृश्य से होती है, जहां बुजुर्ग रेडियो सुन रहे हैं। रेडियो पर खबर है कि जैसे-जैसे हालात बिगड़ते जा रहे हैं, दिलजीत दोसांझ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। कमिशन ने उन्हें नोटिस भेजा है, दिलजीत दोसांझ को लेकर यहां तनावपूर्ण माहौल है। जिस पर एक बूढ़ा आदमी कहता है, “बताओ, जाट और सांड किसी से डरता हैं?” जिसके बाद सभी लोग यही बात कहने लगते हैं। इसके बाद गाना शुरू होता है- गाने के बोल हैं- मित्रा नूं टेंशन हैनी.. जट्ट ते झोटा, पैग है मोटा, दस.. जे लगाना है के नी…।

दिलजीत दोसांझ अपने दिल लुमिनाती टूर के दौरान सुर्खियों में रहे। टिकटों की कालाबाजारी, स्टेज पर बच्चों को बुलाने और फिर शराब को बढ़ावा देने के लिए भी नोटिस दिए गए, लेकिन दिलजीत हर बार स्टेज पर मूंछों पर ताव देते नजर आए। चंडीगढ़ टूर के दौरान दिलजीत ने साफ कहा था, “चिंता मत करो, सारी एडवाइजरी मेरे लिए है, आप बस मजे करो।” हमें दोगुना मजा आएगा।” इसी उन्होने ये भी कहा था कि, अगर हालात ऐसे ही रहे तो वह अपना अगला टूर भारत में नहीं करेंगे।