ब्रेकिंग
Som Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत आज, शाम को जलाएं यह विशेष दीपक, महादेव करेंगे ... Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने से नहीं खराब होगा मेकअप, लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए अपनाएं... Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौ... UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय... दूसरी बार बची जान! नागपुर एयरपोर्ट जा रहे कांग्रेस सांसद की कार का भीषण एक्सीडेंट, हालत स्थिर AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स... Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट... Unique Vow Fulfilled: 'पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान', मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्... Bihar Politics News: राज्यसभा जाएंगे सीएम नीतीश कुमार और नितिन नवीन, बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों ... LPG Supply Crisis: गैस एजेंसी के बाहर डेरा! मच्छरदानी लगाकर सोने को मजबूर लोग, ओटीपी मिलने के बाद भी...

छोटे भाई ने बड़े भाई की लट्ठ मारकर कर दी हत्या

झाबुआ। जिले के माछलिया गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई की आपसी विवाद के चलते लट्ठ मारकर हत्या कर दी। जब मामला उजागर हुआ तो छाेटे भाई की तबीयत बिगड़ गई और उसकी भी मौत हो गई। कालीदेवी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों भाईयों विवाद किस बात को लेकर हुआ था। स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यह है पूरा मामला

  • सोमवार की रात ग्राम माछलिया के बाबू पुत्र भुंदरू डामोर (52) व अकरम पुत्र भूंदरू डामोर (45) दोनों भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
  • तैश में आकर छोटे भाई अकरम ने बड़े भाई बाबू के सिर पर लट्ठ से वार कर दिया। गंभीर अवस्था में स्वजन बाबू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा पहुंचे।
  • लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि आरोपित अकरम दिव्यांग था।
  • हमेशा उसे चलने के लिए लट्ठ की आवश्यकता पड़ती है। उसी लट्ठ से उसके बड़े भाई बाबू पर वार किया था।
  • हो हल्ला मचते ही बिगड़ी तबीयत

    पुलिस के अनुसार सोमवार की रात जैसे ही बाबू की मौत का समाचार ग्रामीणों के साथ-साथ आरोपित अकरम को पता चला तो डर के कारण उसकी भी तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान उसकी भी मौत हो गई। दोनों ही भाईयों के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने रामा स्वास्थ्य केंद्र पर करवाया। इस दौरान मृतकों के स्वजनों की भीड़ लगी रही।