ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

गुना की पगारा धागा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड अंदर भेजने के लिए तोड़नी पड़ी दीवार

गुना जिले के पगारा स्थित धागा फैक्ट्री के एक हिस्से में मंगलवार सुबह आग लग गई। इससे मशीनें और सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर गुना से दो फायर ब्रिगेड पहुंची। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। बता दें कि जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर पगारा गांव में दीपक स्पिनर्स नाम से फैक्ट्री है। यह धागा बनाया जाता है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे फैक्ट्री के एक हिस्से में आग लग गई। आग ने वहां रखे सामान को चपेट में ले लिया। वहां काम कर रह कर्मचारियों ने फैक्ट्री के मैनेजर और फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई।

नगरपालिका से दो फायर ब्रिगेड मौके पर रवाना की गईं। SDM शिवानी पांडे और ग्रामीण तहसीलदार कमल मंडेलिया सहित नपा की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को अंदर भेजने के लिए एक दीवार का कुछ हिस्सा भी तोड़ा गया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड से आग पर काबू पा लिया गया।

शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। गनीमत रही कि आग पर जल्दी काबू पा लिया गया और आग फैक्ट्री के बाकी हिस्से में नहीं फैली। दूसरे हिस्से में काफी धागा रखा हुआ था। आग से उस क्षेत्र में रखी मशीनें और सामान जल गया। तहसीलदार ने बताया कि लगभग 11 बजे प्रशासन को सूचना मिली थी। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया है।