ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल

कोटा: खुद को मारी गोली, मोर्चरी ले गए बदमाश की लाश, वहां से भी हो गया फरार; दोस्त को फोन कर बोला- मैं जिंदा हूं

राजस्थान के कोटा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मृतक अपराधी ने अपने दोस्त को फोन किया और कहा कि मैं जिंदा हूं. उसने पुलिस से घिरने के बाद खुद को गोली मार ली थी और फिर अपने आप को मरा हुआ दिखाया, लेकिन उसकी पोल तब खुल गई. जब उसे शवगृह ले जाया गया. तब उसने अपने दोस्त को फोन किया और फिर वहां से भी फरार हो गया.

दरअसल एक 24 वर्षीय बदमाश, जिसे मृत माना जा रहा था. उसने पुलिस से घिर जाने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि रुद्रेश उर्फ RDX ने रविवार को अपने आप को उस वक्त गोली मार ली थी, जब वह और उसका एक साथी नया नोहरा स्थित एक घर में छिपे हुए थे, जहां पुलिस ने उन्हें घेर लिया था.

“मैं जिंदा हूं…” फोन पर बताया

DSP लोकेन्द्र पालीवाल ने बताया कि मृतक को शवगृह ले जाया गया. सोमवार को उसके परिजनों ने उसकी पहचान प्रीतम गोस्वामी उर्फ टीटी के रूप में की, जो एक अन्य कुख्यात अपराधी था. डीएसपी ने बताया कि रुद्रेश ने सोमवार सुबह खुद अपने एक दोस्त को अपने जिंदा होने की जानकारी दी और फोन कर कहा कि मैं जिंदा हूं. उसके दोस्त ने उसके जिंदा होने की बात की जानकारी उसके परिवार वालों को दी.

पुलिस के पहुंचने से पहले फरार

DSP के मुताबिक जब तक बदमाश के इस खेल की जानकारी पुलिस को लगी और पुलिस शवगृह में पहुंची, तब तक बदमाश वहां से फरार हो गया. सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पुलिस के पहुंचने के कुछ मिनट पहले ही वह वहां से फरार हुआ था. शव की पहचान उसके परिवार रुद्रेश के रूप में गलत की गई थी, क्योंकि उसका चेहरा खराब हालत में था और कमरे में रुद्रेश का कुछ सामान भी मिला था. इसलिए गलत पहचान हुई.