ब्रेकिंग
Phulo Devi Netam: 'नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया'; सांसद फूलो देवी नेताम का बड... Dhamtari Crime News: धमतरी में 82 दिन बाद मिली लापता शख्स की लाश! मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के स... Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि... Hazaribagh Minor Sacrifice Case: हजारीबाग नाबालिग बलि मामले में उबाल! JMM और AAP ने की फांसी की मांग... Koderma LPG Crisis: कोडरमा में गैस की किल्लत ने रोकी छात्रों की पढ़ाई! लॉज में रहने वाले छात्रों को ... Book Fair 2026: किताबें ज्ञान और संस्कृति का सेतु! रवींद्र नाथ महतो ने बुक फेयर को बताया विचारों का ... Education System Reality: कागजों में 'एक्सीलेंस' पर जमीन पर बदहाल! 400 बच्चों के स्कूल में 2 साल से ... Hazaribagh News: हजारीबाग में गैस एजेंसियों पर प्रशासन का छापा, गोदामों के निरीक्षण में 18 खाली सिले... Anu Murmu Traffic Police: स्टाइलिश कॉप के नाम से मशहूर हुए अनु मुर्मू, अनोखे अंदाज में संभालते हैं स...

रात में काफिले में निकलीं दिल्ली CM आतिशी, कार्यकर्ता की पुलिस से झड़प, चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर FIR दर्ज

दिल्ली विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म हो चुका है, कल यानी कि बुधवार को वोटिंग होनी है. इसके पहले दिल्ली में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है. सीएम आतिशी ने पहले रमेश बिधूड़ी और उनके बेटों पर आरोप लगाया. दिल्ली पुलिस ने बीती रात गोविंदपुरी में हुए हंगामे को लेकर सीएम आतिशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इसकी जानकारी खुद सीएम आतिशी ने दी है. पुलिस ने आतिशी पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है.

पुलिस ने बताया कि आतिशी अपने काफिले से रात में निकली थी, प्रचार खत्म होने पर ऐसा करना संभव नही है. यह आचार संहिता का उलंघन है. पुलिस ने जब वीडियो बनाया तो आतिशी के लोगो ने विरोध किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोंकझोंक भी हुई. कार्यकर्ता ने पुलिस साथ फ़ोन छीनने की कोशिश की. जिस पर दिल्ली पुलिस ने आतिशी के कार्यकर्ता के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है.

रात में दो मामले हुए दर्ज

दिल्ली पुलिस ने दो मुकदमें दर्ज किए हैं. एक मामला आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उलंघन का दर्ज हुआ है. दूसरा आतिशी के समर्थकों के खिलाफ हुआ है, क्योंकि उन्होने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की और इलेक्शन कमीशन के सदस्य बनकर रमेश बिधूड़ी के भतीजो का रास्ता रोका था. रमेश बिधूड़ी के भतीजे के खिलाफ भी पुलिस ने कलंदरा (NCR) दर्ज की है.

चुनाव आयोग भी ग़ज़ब है- आतिशी

आतिशी ने केस दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव आयोग भी ग़ज़ब है! रमेश बिधूड़ी जी के परिवार के सदस्य खुले-आम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं. उन पर कोई एक्शन नहीं. मैंने शिकायत कर के पुलिस को बुलाया, और इन्होंने मेरे ऊपर केस दर्ज कर दिया!

बीजेपी की गुंडागर्दी को सरक्षण दे रहा चुनाव आयोग- केजरीवाल

आतिशी पर केस दर्ज किए जाने के बाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि खुले आम हो रही गुंडागर्दी के ख़िलाफ़ शिकायत करने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग ने पुलिस केस किया. तो अब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का ये official stand है.

आगे लिखा कि दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग का काम आम आदमी पार्टी के ख़िलाफ़ ख़ुद गुंडागर्दी करना, बीजेपी की गुंडागर्दी को संरक्षण देना है और दारू, पैसे और सामान बंटवाना है.यदि कोई उन्हें ये काम करने से रोकेगा तो उस पर पुलिस और चुनाव आयोग के काम में बाधा डालने का केस किया जाएगा

क्या है काफिले का मामला?

आतिशी पर आरोप है कि वो 10 गाड़ियों में अपने 50-60 समर्थकों के साथ पहुंची थीं. पुलिस ने जब आचार संहिता का हवाला देते हुए वहां से जाने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया.

क्यों पहुंची थीं आतिशी थाने?

सीएम आतिशी बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बेटों के खिलाफ शिकायत करने पहुंची थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके बेटे और भतीजे लोगों को डरा रहे हैं. जिससे चुनाव प्रभावित हो रहा है. इसी दौरान वे अपने पूरे काफिले के साथ मौजूद थीं.