ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

बॉर्डर पर बदला Retreat Ceremony का समय, जानें नई Timing

हुसैनीवाला भारत-पाक बॉर्डर पर रिट्रीट सैरेमनी का समय बदल दिया गया है। अब रिट्रीट सैरेमनी शाम 5 से 5.30 बजे तक होगी। बी.एस.एफ. के अधिकारियों ने बताया कि मौसम और समय बदलने के साथ-साथ रिट्रीट सैरेमनी का समय बदला गया है।

वहीं आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए ठंड और कोहरे की चेतावनी जारी की है।  विभाग का कहना है कि एक नई वैस्टर्न डिस्टर्बैंस सक्रिय हो रही है। इसके बाद पंजाब के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब में बीते दिन भी कई इलाकों में बादल छाए रहे और शीत लहर के कारण लोगों को एक बार फिर ठंड के प्रकोप का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाया रहा और कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उधर, मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज से कई जिलों में बारिश का भी अनुमान जताया गया है। विभाग अनुसार आज जिला अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर पंजाब के मौसम पर भी देखने को मिलेगा। इसके चलते आज से राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, कई जगहों पर बारिश का असर आज नहीं बल्कि कल से दिखेगा।