ब्रेकिंग
Jharkhand Robotics Festival: झारखंड में तकनीक का जलवा, रोबोटिक्स फेस्टिवल में अपना हुनर दिखाएंगे युव... मॉक ड्रिल नहीं हकीकत! दुश्मन की सीमा में गिरा अमेरिकी पायलट, 48 घंटे के उस खौफनाक ऑपरेशन की पूरी कहा... CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आसमानी आफत! अगले 24 घंटे भारी बारिश, ओले और बिजली गिरने का ऑरेंज अल... सावधान रेल यात्री! आज बिलासपुर से रायपुर के बीच नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, रद्द और डायवर्ट ट्रेनों की प... 20 साल का साथ और आँखों में अंधेरा: बूढ़े 'छोटू' की जंगल में विदाई, रो पड़ीं सबकी आंखें Ambikapur Horror: अंबिकापुर में 'निर्भया' जैसी दरिंदगी से उबला शहर, सड़कों पर उतरी जनता; आरोपियों को... CG vs Telangana: ₹2,000 करोड़ के बिजली बिल पर ठनी! छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच आर-पार की जंग एसीबी की बड़ी कार्रवाई: 26 साल पुराने घोटाले में पूर्व प्रबंधक अरेस्ट, ₹1 करोड़ 86 लाख के गबन का है ... भिलाई में छात्रा का आत्मघाती कदम: सुसाइड नोट में लिखा- 'मम्मी-पापा मुझे माफ करना', स्मृति नगर में भी... Chhattisgarh Mineral Revenue: छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग! खनिज राजस्व में रचा इतिहास, 2025-26 में हुई 1...

पंजाब के लाखों पेंशन धारकों को लेकर आ गई अच्छी खबर, पढ़ें…

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने बुढ़ापा पेंशन धारकों को दिसंबर 2024 तक 3368.89 करोड़ रुपए पेंशन राशि वितरित की जा चुकी है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के कुल 34 लाख लाभार्थी हैं, जिनमें बुजुर्ग, दिव्यांग, विधवा एवं बेसहारा महिलाएं तथा आश्रित बच्चे शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य में कुल 22.68 लाख बुजुर्ग लाभार्थी हैं, जिन्हें दिसंबर 2024 तक 3368.89 करोड़ रुपए की पेंशन राशि वितरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए कुल 5924.50 करोड़ रुपए का बजट आरक्षित किया है, जिसमें से चालू वर्ष के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए 4000 करोड़ रुपए का बजट प्रदान किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 65 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक तथा 58 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाएं, जिनकी वार्षिक आय 60,000 रुपए से अधिक नहीं है, इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। मंत्री ने कहा कि वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है। डॉ.बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार बुजुर्गों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर सर्वेक्षण कराया जा रहा है।